Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man forcibly converted a girl then married her In Lucknow

चाकू की नोंक पर पढ़ाया निकाह: श्याम बन सलमान ने लड़की को प्यार में फंसाया, सहेली ने कराई थी दोनों की दोस्ती

Thu, 24 Nov 2022 01:04 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 24 Nov 2022 01:04 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक किशोरी के घर के पास ही उसकी सहेली रहती थी। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती होने का फायदा आरोपी सलमान उर्फ श्याम ने उठाया। 

विज्ञापन
man forcibly converted a girl then married her In Lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लखनऊ में पारा इलाके में रहने वाले सलमान ने अपना नाम बदलकर श्याम रखा। वहीं इलाके की एक किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसे अगवा कर लिया। 10 दिन पहले किशोरी को अगवा कर सलमान ने हरियाणा के एक मकान में बंधक बनाकर रखा। जहां उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। वहीं चाकू की नोंक पर उससे निकाह भी पढ़ा लिया। इधर पारा थाने में परिजनों ने अहपहरण का केस दर्ज कराया। सर्विलांस सेल की टीम ने आरोपी के हरियाणा में होने की पुष्टि पर दबिश दी। जहां से किशोरी को मुक्त कराया। वहीं श्याम उर्फ सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रभारी निरीक्षक पारा दधिबल तिवारी के मुताबिक पुलिस गिरफ्त में आया सलमान बजरंग बिहार का रहने वाला है। वहीं पास की रहने वाली किशोरी से उसने एक युवती के जरिए दोस्ती की। दोस्ती करते समय सलमान ने खुद का परिचय श्याम के रुप में दिया। ताकि किशोरी गैर संप्रदाय के होने के कारण दोस्ती से इनकार न करें। धीरे-धीरे उससे बातचीत करना शुरू किया। फिर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलने के लिए बुलाया, अगवा कर किया धर्म परिवर्तन
किशोरी ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले सलमान उर्फ श्याम ने उसे मिलने के लिए पारा इलाके में बुलाया। जहां किशोरी पहुंची, तो सलमान उससे मुलाकात की। फिर किशोरी को धमकी देने लगा। डरा-धमकाकर सलमान किशोरी को अगवा कर लिया। उसे लेकर हरियाणा चला गया। जहां एक मकान में बंधक बना लिया। उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था।

विज्ञापन

उसने इस दौरान एक दिन किशोरी के गले पर चाकू रखा और उसका धर्म परिवर्तन कराया। फिर निकाह किया। वहीं उसे बतौर पत्नी रखे रहा। वहीं परिजन किशोरी की तलाश लखनऊ में अपने कई परिचितों व रिश्तेदारों के घर पर किया। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस पर तीन दिन बाद परिजन पारा थाने पहुंचे। 

अपहरण का संदेह जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तत्काल सर्विलांस की टीम को अलर्ट कर दिया। आरोपी के नंबर को ट्रैक करना शुरू किया। आरोपी के मोबाइल की लोकेशन हरियाणा में मिली। जिस पर पुलिस टीम का गठन कर दबिश दी गई। आरोपी के चंगुल से किशोरी को मुक्त कराया। किशोरी ने बयान में धर्म परिवर्तन व जबरन निकाह कराने की बात कही है। पुलिस ने आरोपी के पास से कई जाली दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

सहेली ने कराई थी दोस्ती, वह भी थी अंजान
पुलिस के मुताबिक किशोरी के घर के पास ही उसकी सहेली रहती थी। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती होने का फायदा आरोपी सलमान उर्फ श्याम ने उठाया। सलमान किशोरी की सहेली से भी श्याम बनकर ही मिला। सलमान के बातचीत व व्यवहार के कारण सहेली को भी संदेह नहीं हुआ। उसने किशोरी से दोस्ती करा दी। अब हकीकत सामने आने के बाद से किशोरी की सहेली भी सदमे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed