{"_id":"5f648fe08ebc3e982502fb53","slug":"man-died-in-doubtful-condition-in-chinhat-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस ने कहा- करंट लगने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस ने कहा- करंट लगने से हुआ हादसा
Fri, 18 Sep 2020 04:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 18 Sep 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के तिवारी गंज इलाके में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय पांडे के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 7:00 बजे के करीब सूचना मिली कि तिवारीगंज इलाके में एक युवक बेसुध पड़ा है। जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक, मृतक एक ट्रक पर खलासी का काम करता था। गुरुवार देर रात तिवारीगंज में ट्रक खड़ी कर ड्राइवर और खलासी खाना बना रहे थे। इसी दौरान खलासी चांद बाबू ट्रक पर चढ़ा और उसे करंट लग गया। जिससे वह बेहोश हो गया और अस्पताल जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन