फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man died due to carelessness of ola cab driver

चलती कार का दरवाजा खोल गुटखा थूक रहा था ड्राइवर, पीछे से बाइक सवार टकराया, मौत

Sat, 22 Dec 2018 01:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 22 Dec 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
man died due to carelessness of ola cab driver
आयुष ( फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
लखनऊ के आशियाना थाना के सामने बृहस्पतिवार देर रात ओला कैब के चालक की लापरवाही से मौलवीगंज के पार्षद मुकेश सिंह वर्मा के 26 वर्षीय भाई आयुष की मौत हो गई। आयुष अपने दोस्त से मिलकर घर लौट रहा था तभी आगे चल रही ओला कैब के चालक ने गुटखा थूकने के लिए दरवाजा खोल दिया। दरवाजे से टकराकर आयुष सड़क पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि रकाबगंज के गौसनगर निवासी आयुष दोस्त से मिलने आशियाना आया था। रात करीब साढ़े बारह बजे वह लौट रहा था तभी हादसा हो गया। आयुष के भाई अविनाश का कहना है कि हादसे के बाद वह सड़क पर लहूलुहान हालत में तड़पता रहा।
विज्ञापन


करीब आधे घंटे बाद उधर से गुजरे लोगों ने पुलिस को सूचना दी इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। उधर, हादसे में ओला कैब के चालक कृष्णानगर के हरिओमनगर निवासी नफीस को भी चोटें आई हैं। उसे अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने मरहम-पट्टी के बाद उसे छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दर्ज कर भेजा जेल

परिवारीजनों की तरफ से चालक नफीस के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। परिवारीजनों ने बताया कि आयुष लहसुन का कारोबार करता था। पांच भाई में चौथे नंबर के आयुष की शादी नहीं हुई थी। उसकी मौत की खबर सुनकर मां कुसुम बेहाल हो गईं। उन्होंने कहा कि अगर सही समय पर उपचार मिल जाता तो आयुष की जान बच सकती थी।

इसके अलावा सोमवार सुबह पीजीआई के वृंदावन इलाके में ओला कैब की टक्कर से घायल मड़ियांव निवासी शिक्षक आशीष कुमार (25) ने शुक्रवार दोपहर दम तोड़ दिया। आशीष के पिता छोटेलाल अग्निशमन अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनकी तरफ से केस दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed