फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man dead in road accident

अचानक सड़क पर आए मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sun, 30 Jun 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
man dead in road accident
अंबेडकरनगर। भीटी थाना अंतर्गत अढ़नपुर गांव के पास शनिवार देर शाम छुट्टा पशु से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

वहीं, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार भीटी के अढ़नपुर गांव निवासी सलिल शुक्ल (25) पुत्र आत्माराम शनिवार देर शाम बाइक से भीटी से घर जा रहा था। जब वह गांव के निकट पहुंचा, तो अचानक सड़क पर छुट्टा पशु आ गया। इससे सलिल की बाइक पशु से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में गंभीर रूप से घायल सलिल को ग्रामीणोें ने आनन-फानन में सीएचसी भीटी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने सलिल को मृत घोषित कर दिया। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर आजमगढ़ के पवई निवासी अनिल की पत्नी कुसुम (35) शनिवार देर शाम अंबेडकरनगर के बसखारी बाजार में सड़क पार कर रही थी। इसी बीच उधर से गुजरी जीप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
घायल कुसुम को सीएचसी बसखारी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। अकबरपुर के शहजादपुर निवासी रामबहाल की पत्नी धरमावती (75) रविवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गईं।

अकबरपुर के पसियापारा निवासी संदीप की पत्नी पूनम (32) रविवार सुबह घर के पास सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।
हंसवर के मेंहदीघाट निवासी आफताब (18) पुत्र बेलाल शनिवार देर शाम बाइक से टांडा से लौटते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed