पत्नी ने की प्रेमी से शादी तो पति ने कर दिया धर्मपरिवर्तन का केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के गोसाईंगंज के डाल का पुरवा निवासी रमजान अली ने कैंट थाने में पत्नी कमरजहां के अपहरण होने व जबरन धर्म परिवर्तन कराने की रिपोर्ट दर्ज कराकर सनसनी मचा दी।
छानबीन की तो पता चला कि कमरजहां ने बाराबंकी के टिकैतगंज नूरबाग निवासी रामदेव गौतम नाम के अपने प्रेमी से शादी कर ली। इससे नाराज रमजान ने फर्जी आरोप लगाते हुए रामदेव समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई दी थी।
कैंट एसओ अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि कमरजहां का भाई कुवैत में नौकरी करता है। उसने रामदेव को भी वहीं नौकरी दिला दी थी। रामदेव और कमरजहां की अक्सर फोन पर बातचीत होती थी।
धीरे-धीरे घर आने-जाने से दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। बीती 28 अक्तूबर को कमरजहां किसी काम से सदर बाजार आई और गायब हो गई। रमजान ने खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला।
पत्नी ने कराया मारपीट का आरोप
कमरजहां का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ बताता रहा। उसने पुलिस से संपर्क किया, इसके बाद कमरजहां के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया गया। एसओ का कहना है कि मोबाइल पर उसकी लोकेशन पंजाब में पाई गई।
पुलिस ने बाराबंकी में रामदेव के परिवारीजनों से संपर्क कर दोनों को बुलवाया। थाने में दोनों पक्ष को बुलाकर आमना-सामना कराया गया, जहां कमरजहां ने रमजान अली और उसके परिवारीजनों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए वापस जाने से इन्कार कर दिया।
इससे गुस्साए रमजान ने रामदेव, रिंकू, बृजेश कुमार पांडेय और शिवकुमार के खिलाफ अपहरण कर बंधक बनाने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करा दी।