{"_id":"29b22558e1a617219a3033d6c3106cac","slug":"man-committed-suicide-in-raebareli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी चुनाव नहीं लड़ी तो पति ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी चुनाव नहीं लड़ी तो पति ने जहर खाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, बछरावां (रायबरेली)
Updated Sun, 04 Oct 2015 11:15 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव का जुनून लोगों के जेहन पर इस कदर सवार है कि वे जान लेने या देने से भी नहीं हिचक रहे हैं। इसी तरह की घटना में एक अधेड़ ने महज इसलिए जहर खाकर जान दे दी क्योंकि उसकी पत्नी ने बीडीसी सदस्य का चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
मामला बछरावां थाना क्षेत्र के इचौली गांव का है। अधेड़ पत्नी को चुनाव लड़ाने के लिए नामांकन फॉर्म भी खरीद लाया था।
बछरावां थाना क्षेत्र के इचौली गांव निवासी किसान टेनी (45) बीडीसी का चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन सीट महिला के लिए आरक्षित हो गई।
इस पर वह पत्नी गीता को चुनाव लड़ाने के लिए नामांकन पत्र खरीद लाया। शनिवार को उसने पत्नी से नामांकन पत्र भरने को कहा, लेकिन गीता ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
पत्नी के चुनाव न लड़ने की बात टेनी बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसओ एसपी उपाध्याय ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन