फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवक ने दीवारों पर सुसाइड नोट लिख लगाई फांसी, इन पर लगाए आरोप

Mon, 06 Jul 2020 05:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 Jul 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
man committed suicide in bhola khera in lucknow
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में कृष्णानगर थाना क्षेत्र के भोलाखेड़ा निवासी 30 वर्षीय संजय पाल ने फांसी लगाकर जान दे दी। संजय ने अपनी खुदकुशी के लिए तीन बहनों और भांजे को दोषी बताते हुए सभी के खिलाफ उसने घर की दीवारों और शृंगारदान के शीशे पर सुसाइड नोट लिख दिया। मृतक की पत्नी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस जांच के बाद केस दर्ज करने की बात कह रही है। 
man committed suicide in bhola khera in lucknow
- फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर धीरेंद्र उपाध्याय के मुताबिक, भोला खेड़ा में रहने वाले गुरु प्रसाद पाल के बेटे संजय पाल का शव रविवार सुबह मकान के पहली मंजिल पर बने कमरे में दुपट्टे के फंदे के सहारे पंखे से लटकता मिला। मृतक ने मरने से पहले घर की दीवारों, शृंगारदान के आईने पर अपनी तीन बहनों व भांजों पर प्रताड़ना करने का आरोप लगाते हुए सुसाइड नोट लिखा।



 
man committed suicide in bhola khera in lucknow
- फोटो : amar ujala
मृतक का भाई जितेंद्र व तीन बहनें मंजू, सुमन व सरिता हैं। मंजू अपने दो बेटों व पति संग भोला खेड़ा में पिता के मकान में रहती है, जबकि दो बहनों में सुमन भोपाल में रहती है। वहीं छोटी अविवाहित बहन सरिता अपने पिता संग भोपाल में रहती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
man committed suicide in bhola khera in lucknow
सुसाइड - फोटो : amar ujala
मृतक की पत्नी रेखा ने बताया, उसका पति भोपाल में होटल में नौकरी करता था। जनवरी में पति संग लखनऊ आई थी और लॉकडाउन में फंस गए थे। संजय की तीनों बहनें लखनऊ में मकान बनाने को ससुराल से पांच लाख रुपये मांगने का दबाव बना रही थीं।
विज्ञापन
man committed suicide in bhola khera in lucknow
- फोटो : amar ujala
अब सहा नहीं जा रहा  
संजय ने दीवारों पर सुसाइड नोट में लिखा कि मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा परिवार है। परिवार के कई सदस्यों के नाम लिखे। उसके बाद लिखा कि इन सब का कॉल डिटेल निकाला जाए। मुझे बहुत परेशान किया गया। अब सहा नहीं जा रहा। थाना प्रभारी से मांग की कि मेरा शव मेरी बीवी को दे दें। मेरा परिवार पैसे का भूखा है। मैं तो मर रहा हूं, इनको सजा मिले। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed