फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man commits suicide in barabanki

नशे में धुत युवक ने केरोसिन डालकर लगाई आग, मौत

Thu, 03 Nov 2016 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमरउजाला, बाराबंकी Updated Thu, 03 Nov 2016 01:24 PM IST
विज्ञापन
man commits suicide in barabanki
डेमो - फोटो : demo pic

ज्योरी गांव निवासी एक युवक ने नशे में धुत होकर अपने ऊपर केरोसिन डालकर माचिस से आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को परिवारीजनों ने एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


यहां पर युवक की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे लखनऊ सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम ज्योरी निवासी जितेंद्र कुमार वर्मा (31) पुत्र स्व. नन्हा शराब का आदी था। दीपावली पर जेब खर्च न मिलने से काफी परेशान था और तीन दिन से लगातार शराब पी रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक नशे का आदी था

man commits suicide in barabanki
डेमो - फोटो : demo pic

ग्रामीणों की मानें तो वह बुधवार शाम तीन बजे नशे में धुत होकर घर पहुंचा और घर में पिपिया में रखा चार लीटर केरोसिन अपने ऊपर डाल लिया और घरवालों से जेब खर्चा न देने व शादी न कराने की बात कहते हुए माचिस से खुद को आग लगा ली।

आग की लपेट देख ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। भाई पवन वर्मा ने ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत काफी नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे उपचार के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।

देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पहुंची लखनऊ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक आविवाहित था और नशे का आदी भी बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed