{"_id":"5ffc39d78ebc3e2e750b1e0e","slug":"man-commits-suicide-after-killing-his-wife-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद ट्रेन के आगे कूद गया पति, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद ट्रेन के आगे कूद गया पति, मौत
Mon, 11 Jan 2021 06:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 11 Jan 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गांव खौपुर बुजुर्ग में संचालित श्याम ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करने वाले मजदूर ने रविवार की आधी रात के बाद अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसका शव झाड़ी में फेंककर वह सहजीपुर रेलवे क्रासिंग पहुंचा और प्रतापगढ़ की ओर से आ रही मालगाड़ी के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के जिला जहांगीर चांपा के थाना बलौद निवासी मिथिलेश पत्नी ललिता के साथ खौपुर बुजुर्ग स्थित श्याम ईंट भट्ठे पर ईंट की पथाई करता था। भट्ठे पर मिथिलेश के ससुर तुलाराम भी परिवार के साथ रहकर काम करते थे। रविवार रात दोनों रोज की भांति भोजन करने के बाद अपनी झुग्गी में सो गए। ससुर तुलाराम की मानें तो मिथिलेश (33) ने सोमवार रात करीब तीन बजे किसी बात को लेकर पत्नी ललिता (32) की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने ललिता का शव झुग्गी के बगल में झाड़ में फेंक दिया।
विज्ञापन
सुबह झाड़ के बीच शव पड़े होने की सूचना पर जब वह लोग वहां गए तो वह शव ललिता का निकला। लोगों ने मिथिलेश की खोजबीन शुरू की तो वह गायब मिला। तुलाराम ललिता को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसी बीच लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर एक शव मिलने की सूचना पर जब लोग वहां पहुंचे तो उसकी पहचान ललिता के पति मिथिलेश के रूप में हुई। पुलिस ने तुलाराम की लिखित सूचना पर दोनों शवों का पंचनामा कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
एसएचओ प्रेमचंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव तुलाराम को सुपुर्द कर दिया जाएगा। मिथिलेश ने अपनी पत्नी को मारकर आत्महत्या क्यों की इस बात का जवाब न तो तुलाराम ने दिया न ही पुलिस ने।