{"_id":"5aab95c04f1c1bc0758b5d90","slug":"man-commited-sucide-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपनी बर्थडे पार्टी में युवक ने जहर खाकर दे दी जान, ये थी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी बर्थडे पार्टी में युवक ने जहर खाकर दे दी जान, ये थी वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 16 Mar 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
सद्दाम (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में गोमतीनगर के उजरियांव निवासी 22 वर्षीय सद्दाम हुसैन उफ शादाब ने बुधवार रात अपनी बर्थ डे पार्टी में प्रेमिका से झगड़े के बाद जहर खा लिया। प्रेमिका उसे लोहिया अस्पताल ले गई जहां शादाब ने चिकित्सकों से सल्फाज की चार गोलियां निगलने की बात कहकर हड़कंप मचा दिया।
उपचार के दौरान शादाब ने दम तोड़ दिया तो प्रेमिका भाग गई। चिकित्सकों से सूचना पाकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और रोना-पीटना मच गया। शादाब के पिता इसरार हुसैन ने उसकी प्रेमिका व एक अन्य युवक पर जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
इंस्पेक्टर अंबर सिंह ने बताया कि शादाब बालू अड्डा निवासी सरफराज की कार चलाता था। बुधवार को उसका जन्मदिन था। सुबह करीब सात बजे वह स्कूटी से काम पर गया था। शाम साढ़े सात बजे वह ड्यूटी खत्म करके जन्मदिन की पार्टी मनाने चला गया।
विज्ञापन
उसने बाराबंकी निवासी प्रेमिका तनवीर अनीस को फोन कर बुलाया। दोनों ने एक साथ जन्मदिन का जश्न मनाया। किसी बात को लेकर दोनों की आपस में कहासुनी हुई। इस पर शादाब ने जहर खा लिया। रात करीब 11 बजे तनवीर व एक युवक उसे लोहिया अस्पताल लेकर आए।

युवक को गंभीर हालत में लाई थी युवती
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई युवती
- फोटो : amar ujala
बकौल इंस्पेक्टर, अस्पताल में शादाब होश में था। चिकित्सकों के पूछने पर उसने सल्फाज की चार गोलियां निगलने की जानकारी दी। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया तो तनवीर अस्पताल से भाग गई।
सूचना पाकर आए परिवारीजनों ने तनवीर और बाराबंकी में ही रहने वाले उसके साथी सोनू गुलाटी पर जहर खिलाकर शादाब की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि तनवीर और शादाब पहले एक-दूसरे से प्यार करते थे लेकिन कुछ महीने बाद दोनों में झगड़ा हो गया।
तनवीर ने वहीं रहने वाले सोनू से दोस्ती कर ली। उसने शादाब के रुपये हड़पने के लिए सोनू के साथ मिलकर हत्या की है। उन्होंने शादाब की एक्टिवा स्कूटर, मोबाइल फोन व पर्स गायब होने की बात कही, लेकिन पुलिस को लोहिया अस्पताल से ही स्कूटर व मोबाइल फोन मिल गया है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि लोहिया अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में तनवीर व उसके साथ एक युवक दिख रहा है। वहीं शादाब के अकाउंट से बुधवार को 2.40 लाख रुपये निकाले गए थे। यह रकम किसने और क्यों निकाली? इसका पता नहीं लगाया जा सका है। शादाब पहले दुबई में नौकरी करता था। कुछ महीने पहले वह लखनऊ लौटा और ड्राइवर की नौकरी करने लगा।