फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man cheated his wife for money

मजहब बदलकर शादी फिर जिंदा जलाने की कोशिश, नौ साल में यूं छू मंतर हुआ प्यार

Thu, 27 Apr 2017 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Apr 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
man cheated his wife for money
डेमो प‌िक - फोटो : Getty Images

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में खुद को सिविल इंजीनियर बताने वाले रईसजादे ने पड़ोस की युवती को प्रेमजाल में फंसाया। शादी का वादा करके उसे भगा ले गया। घरवालों के विरोध पर मजहब बदलकर शादी की। 

विज्ञापन


वक्त गुजरने के साथ तेवर बदलने लगे। दो बच्चों की मां बन चुकी पत्नी से दहेज की मांग की। तंगहाली का हवाला देने पर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। 

मायके के दरवाजे हमेशा के लिए बंद होने पर महिला ने दोनों बच्चों समेत बहन के घर शरण ली। पति को दूसरी शादी की तैयारी करते देख मुख्यमंत्री व पुलिस अफसरों से शिकायत की। इस पर केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मोहल्ला आजादनगर की नाज बानो ने अपने पति अब्दुल रहमान उर्फ दिवाकर श्रीवास्तव पर मजहब बदलकर शादी और दहेज की खातिर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। नाज का कहना है कि खुद को सिविल इंजीनियर बताने वाले दिवाकर ने नौ साल पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवालों के विरोध पर वर्ष 2009 में उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया। उसने मजहब बदल कर अपना नाम अब्दुल रहमान रखा और मदरसे में नाज से निकाह करके लौटा। नाराज मायके वालों ने नाज से हमेशा के लिए नाता तोड़ लिया।

वक्त बदलने के साथ बदला व्यवहार

man cheated his wife for money
डेमो प‌िक - फोटो : Demo Pic
इस दौरान उसने दो बच्चों को जन्म दिया। आरोप है कि वक्त गुजरने के साथ दिवाकर का व्यवहार बदलने लगा। उसने नाज से दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की। इन्कार पर नवंबर 2016 में नाज व दोनों बच्चों को जमकर पीटा। 

नाज को जिंदा जलाने के इरादे से शरीर पर केरोसिन उड़ेला और माचिस जलाई ही थी कि बरौरा हुसैनबाड़ी में ब्याही नाज की बहन आ गई। प्रेम विवाह का हश्र देखकर दोनों को फटकारा। नाज व उसके दोनों बच्चों को अपने घर ले जाकर पनाह दी। 

नाज ने बताया कि बहन के घर रहने के दौरान दिवाकर कुछ दिनों तक उसे खर्च देता रहा। उसके द्वारा अचानक संपर्क तोड़ने व खर्चा देना बंद करने पर नाज ने मोहल्ले में जानकारी की। पता चला कि दिवाकर दूसरी शादी की तैयारी में जुटा है। 

इस पर उसने दिवाकर को उलाहना देने के साथ पुलिस से शिकायत की बात कही। दिवाकर ने मोबाइल फोन छीनना और फटकार कर भगा दिया। नाज ने ठाकुरगंज व महिला थाने में शिकायत की। कोई नतीजा न निकलने पर उसने मुख्यमंत्री, महिला आयोग, एसएसपी व अन्य अधिकारियों को अर्जी भेजी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed