फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man caught in threat to doctor and his wife

डॉक्टर को धमकी देकर पत्नी को तलाक देने और अश्लील मेसेज भेजने वाला पकड़ा गया

Tue, 23 Nov 2021 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
man caught in threat to doctor and his wife
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में रहने वाले चिकित्सक को कॉल कर पत्नी को तलाक देने की धमकी देने वाले आरोपी शमरुल हुदा को पुलिस ने दबोच लिया है। वह बस्ती का रहने वाला है और पेशे से मजदूर है। पुलिस के मुताबिक, उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। जांच कराई जा रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तारी की धारा न होने के कारण उच्चाधिकारियों से इस संबंध में दिशा निर्देश लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज हरिशंकर चंद के मुताबिक, शमरुल हुदा का मोबाइल कुछ दिन पहले खराब हो गया था। उसे ठीक कराने के लिए दुकान पर दिया था। दुकानदार ने शमरूल को कुछ दिन के लिए दूसरा मोबाइल काम चलाने के लिए दिया था। उसी मोबाइल में डॉक्टर का नंबर मिला था। शमरुल ने कॉल किया तो उनकी नोकझोंक शुरू हो गई। इसके बाद उस पर कुछ अभद्र मेसेज किए। डॉक्टर की पत्नी ने समझाने के लिए शमरुल से बात की तो वह उनसे भी अभद्रता करने लगा। इसके बाद डॉक्टर ने ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, डॉक्टर ने शमरुल को समझाने की कोशिश की। उससे अश्लील मेसेज भेजने से मना किया। इस पर शमरुल ने डॉक्टर से मदद के नाम पर दो पेटीएम खातों में रुपये मंगाए। पेटीएम खाता शमरुल के मोहल्ले में रहने वाले सूरज उर्फ श्रवण साहू और अकील अंसारी के नाम से थे। डॉक्टर ने श्रवण के खाते में 5,000 और अकील के खाते में 2,000 रुपये डाले थे। पुलिस के मुताबिक, यह खाता कारोबारी श्रवण साहू और उनके हत्या के मामले में हरदोई जेल में बंद अकील अंसारी का नहीं है। 2017 में हुए श्रवण साहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अकील अंसारी का नाम सामने आया था। तभी से अकील जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed