{"_id":"60bd2a328ebc3e27722d58e6","slug":"man-arrested-in-jaunpur-robbery-case-lucknow-news-lko581286197","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में पेट्रोलपंप पर हुई डकैती का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में पेट्रोलपंप पर हुई डकैती का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। पिछले महीने जौनपुर जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र में पेट्रोलपंप पर हुई डकैती में वांछित अपराधी विश्वजीत जायसवाल उर्फ जीतू को यूपी एसटीएफ ने लखनऊ के विभूतिखंड से गिरफ्तार किया है। जीतू पर जौनपुर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि मूल रुप से प्रतापगढ़ का रहने वाला जीतू अपने साथियों चंदन जायसवाल, बलजीत यादव व श्याम सिंह यादव के साथ मिलकर फिर से डकैती की योजना बना रहे थे। एसटीएफ जीतू के पीछे पहले से लगी थी। शनिवार को उसे विभूतिखंड में निर्माणाधीन एल्डिको टावर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जीतू ने बताया कि उसने 2018 में पहली बार बाइक लूटी थी। इसके बाद तीन-चार साथियों को अपने साथ जोड़ लिया और जौनपुर में ही चलती ट्रेन में लोगों के साथ तमंचे के दम पर लूटपाट की। जो विरोध करता उसे जीतू और उसके साथी घायल कर देते थे। इस मामले में जीतू सुल्तानपुर पुलिस द्वारा पकड़ा भी जा चुका है।
जेल से छूटने के बाद जीतू ने सुल्तानपुर के चांदा और कादीपुर थाना क्षेत्र में लूट की कई वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार किया तो एक सिपाही ने उसके साथ काफी सख्ती की। जेल से छूटने के बाद उक्त सिपाही की हत्या की योजना बनाई जिसमें कामयाब नहीं हो सका। जीतू ने पुलिस को बताया कि उसने 14 मई को पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना अचानक बनाई थी और अपने साथियों के साथ वहां पहुंच कर पहले हवाई फायर किया और फिर पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। फरारी के दौरान पैसे खत्म हो गए। अब दोबारा डकैती की योजना बना रहे थे, तभी एसटीएफ ने दबोच लिया।