{"_id":"5ce24027bdec22070a1a9c85","slug":"man-and-his-son-in-law-died-due-to-electric-shock-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइचः एचटी लाइन के करंट से ससुर-दामाद की मौत, घर के ऊपर हाईटेंशन लाइन में पाइप छूने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइचः एचटी लाइन के करंट से ससुर-दामाद की मौत, घर के ऊपर हाईटेंशन लाइन में पाइप छूने से हुआ हादसा
Mon, 20 May 2019 11:59 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला,बहराइच
न्यूज डेस्क/अमर उजाला,बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 20 May 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र के आनंदनगर बड़खड़िया गांव में रविवार को सुबह ग्रामीण नल के लिए बोरिंग करवा रहा था। नल लगवाने में उसका दामाद भी सहयोग कर रहा था। इसी दौरान लोहे की पाइप एचटी लाइन की चपेट में आ गयी जिससे दामाद व ससुर गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
सुजौली पीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई।आनंदनगर बड़खड़िया गांव निवासी गर्जन (50) पुत्र दरोगा रविवार को नया हैंडपंप लगवा रहे थे। नल लगवाने में गांव निवासी दामाद जितेंद्र (25) पुत्र भृगूनाथ भी सहयोग कर रहा था।
विज्ञापन
पूर्वाह्न 11.30 बजे पाइप लगाते समय मकान के पास से गुजरी एचटी लाइन से पाइप छू गया, जिससे गर्जन झुलसने लगा। ससुर को बचाने के चक्कर में दामाद ने भी पाइप पकड़ लिया, जिससे वह भी झुलस गया। आसपास के लोगों ने दोनों को पीएचसी सुजौली पहुंचाया जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
परिवार के लोग वाहन का इंतजाम कर ससुर व दामाद को जिला अस्पताल ले रहे थे, लेकिन इसी दौरान दोनों की मौत हो गई।