फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   malini awasthi tweet on mandsaur rape case.

मंदसौर रेप कांड पर मालिनी अवस्थी ने बॉलीवुड को लताड़ा, कहा- कहां गए कठुआ कांड पर चीखने वाले

Sat, 30 Jun 2018 10:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 30 Jun 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
malini awasthi tweet on mandsaur rape case.
मंदसौर रेप कांड - फोटो : amar ujala

मंदसौर रेप कांड पर लोकगायिका मालिनी अवस्थी के ट्वीट पर बवाल मच गया है। उन्होंने ट्वीट डिलीट करने के बाद उसका स्क्रीन शॉट फिर शेयर किया। दरअसल, उन्होंने मंदसौर में तीसरी कक्षा की एक बच्ची के साथ हुई दरिंदगी पर ट्वीट कर हुए सवाल किया था कि आखिर लोग क्यों धर्म के नाम पर इस तरह की घटनाओं में भेदभाव कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था, 'कठुआ पर शर्म आई और मंदसौर पर जुबां पर ताले! आक्रोश में भेदभाव! बॉलीवुड में अब न कोई तख्ती लटका रहा, न विदेशी अखबारों और मीडिया में भारत को बदनाम करता कोई लेख लिख रहा, न घंटों विलाप करने वाले एंकर अब व्यथित दिख रहे! बच्चियों में भी भेदभाव का दोहरा मापदंड सिर्फ सेक्युलर कर सकते हैं।'
विज्ञापन


ये ट्वीट सोशल मीडिया पर आते ही उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। जिस पर उन्होंने इसे अपने अकाउंट से हटा लिया लेकिन बाद में फिर से इसका स्क्रीन शॉट लेकर शेयर किया और कहा कि वो अपने शब्दों पर कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन





आपको बता दें कि मंदसौर कांड में आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच के लिए 15 सदस्यीय टीम बनाई गई है। यह टीम डीएनए करके 20 दिन के भीतर चालान पेश करेगी। मंदसौर कांड ने दिल्ली के निर्भया कांड की याद दिला दी। बच्ची अब भी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।


इसके पहले जम्मू के कठुआ में हुए गैंगरेप में भी जमकर बवाल हुआ था। तब देश भर में एक उबाल देखा गया था। फिल्म कलाकारों से लेकर टीवी पर पीड़िता को इंसाफ दिलाने को लेकर अभियान चलाए गए थे।

इसे लेकर ही मालिनी अवस्थी ने ट्वीट किया और दो रेपकांड में भेदभाव करने को लेकर बॉलीवुड और न्यूज एंकर्स पर सवाल उठाए। उन पर एक जैसी घिनौनी वारदातों को लेकर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed