फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Malihabad's gardener Abdul got 21 awards, Iqbal got 15 awards

Lucknow News: मलिहाबाद के बागवान अब्दुल को 21, इकबाल को 15 पुरस्कार

Mon, 07 Jul 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 07 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Malihabad's gardener Abdul got 21 awards, Iqbal got 15 awards
आम महोत्सव के समापन पर उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बागवानों और आम उत्पादकों को किया सम्म
लखनऊ। अवध शिल्प ग्राम में तीन दिवसीय आम महोत्सव का समापन रविवार को बागवानी में उन्नत तकनीक के इस्तेमाल के संकल्प के साथ हुआ। उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने आम की गुणवत्ता बढ़ाकर ज्यादा से ज्यादा निर्यात करने पर बल दिया। इस दौरान आम उत्पादकों, किसानों व बागवानी से जुड़े 67 विजेताओं को 19 श्रेणियों में कुल 151 पुरस्कार दिए गए। सबसे ज्यादा 21 पुरस्कार मलिहाबाद के बागवान अब्दुल सलीम को मिले। इसके बाद मलिहाबाद के ही इकबाल अहमद को 15 पुरस्कार मिले।
विज्ञापन


रविवार को तीन दिवसीय आम महोत्सव के समापन पर उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों का सम्मान और स्वाभिमान सरकार की प्राथमिकता है। एक एकड़ खेत में किसान जहां 40 हजार का गेहूं उगाता है, वहीं उद्यान विभाग एक एकड़ में 15 लाख का शिमला मिर्च तैयार करता है। इस बार जिन लोगों ने आम के उत्पादन में पेपरबैग लगाया और जिन्होंने नहीं लगाया वह गुणवत्ता का उत्पादन बेहतर जानते हैं। इसलिए नई तकनीकों को अपनाकर आम उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ाना बेहद जरूरी है। उन्होंने फ्रूट बैगिंग, जैविक खेती और निर्यात केंद्रित उत्पादन पर बल दिया। महोत्सव में आम उत्पादकों की मेहनत से 15 ग्राम से लेकर 5 किलोग्राम के आमों की 800 प्रजातियों का प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि व आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि फलों से वाइन उत्पादन के लिए सरकार ने नीति बनाई है। मलिहाबाद-माल क्षेत्र में आम वाइन प्लांट स्थापित हो चुका है। अब मेरठ, मुजफ्फरनगर और बरेली में भी जल्द ही ऐसे संयंत्र शुरू होंगे। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि आम महोत्सव बागवानों को उनके उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए बड़ा मंच प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में तीन दिन में हुई आम की विभिन्न प्रजातियों की 7 श्रेणियों के 46 वर्गों की प्रतियोगिता में 45 विजेताओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी में कुल 122 पुरस्कार दिए गए। संरक्षित आम उत्पादों की 11 श्रेणियों में 22 विजेताओं को 29 पुरस्कार दिए गए। इस तरह कुल 151 पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंघल, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रायबरेली रंजना चौधरी, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अपर मुख्य सचिव बी एल मीणा, निदेशक भानु प्रकाश, संयुक्त निदेशक सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed