{"_id":"59d88a1a4f1c1b72548b6142","slug":"malihabad-gang-rape-victim-asked-his-father-i-will-be-ok-till-9-october","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पापा! नौ को मेरा पेपर है, मैं ठीक तो हो जाऊंगी न', हैवानियत की शिकार हुई बेटी ने किया सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पापा! नौ को मेरा पेपर है, मैं ठीक तो हो जाऊंगी न', हैवानियत की शिकार हुई बेटी ने किया सवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 07 Oct 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
demo image
- फोटो : सांकेतिक चित्र
सलाम है उस बच्ची की हिम्मत को, जो असहनीय पीड़ा के बावजूद अपने बेहतर भविष्य को लेकर उधेड़बुन है। सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बीए की छात्रा का एक बैकपेपर नौ अक्तूबर को है।
विज्ञापन
बदमाशों ने .315 बोर के तमंचे से छात्रा की नाक पर गोली मारी थी। उसकी नाक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसके चेहरे पर 21 छर्रे मिले हैं। इसके बावजूद उसकी हिम्मत नहीं टूटी है।
विज्ञापन
उसके पिता ने बताया कि यह सच है कि दरिंदों ने बेटी की जान लेने की भरपूर कोशिश की, इसके बावजूद वह उस खतरे से बाहर निकल आई है।
होश में आते ही उसका पहला सवाल यही था कि मैं नौ को ठीक तो हो जाऊंगी। दरिंदों ने मेरी साल भर की मेहनत खराब कर दी। गौरतलब है कि मलिहाबाद के रहीमाबाद इलाके में बुधवार रात 19 वर्षीय बीए छात्रा को गोली मारने से पहले पांच बदमाशों ने उससे दरिंदगी की थी।
विज्ञापन
छात्रा के पिता ने गांव के ही पांच बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। एएसपी ग्रामीण डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पांच में से तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Trending Videos
मेडिकल के बाद हालत बिगड़ी
वीरांगना अवंती बाई अस्पताल में महिला डॉक्टरों द्वारा परीक्षण के बाद छात्रा को देरशाम ट्रॉमा सेंटर वापस लाया गया। पिता का कहना है कि कुछ समय बाद उसे बोलने में तकलीफ होने लगी है। डॉक्टरों ने संक्रमण की बात कहकर इलाज शुरू किया है।