फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   maldatown amrit bharat train will run today

Lucknow News: आज मालदाटाउन जाएगी अमृत भारत एक्सप्रेस

Thu, 24 Jul 2025 05:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
maldatown amrit bharat train will run today

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। गोमतीनगर से मालदा टाउन के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। ट्रेन में 458 सीटें खाली हैं, जिन पर टिकट बुक हो रहे हैं। पहली यात्रा के दौरान 200 तक सीटें खाली रहने की आशंका अधिकारी जता रहे हैं।

गाड़ी संख्या 13436 अमृत भारत एक्सप्रेस गोमतीनगर से शुक्रवार शाम 6:40 बजे चलकर मालदाटाउन अगली शाम 4:40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर और जनरल की 22 बोगियां हैं। ट्रेन न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुलतानगंज, जमालपुर, अभयपुर, कुईल, शेखपुर, नवादा, तिलैया, गया, देहरी आन सोन, सासाराम, भबुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में अभी स्लीपर की 458 सीटें खाली हैं। इसमें रवानगी तक दो सौ सीटें खाली रहने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed