फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Malda Town - Gomtinagar Amrit Bharat Express will run today

Lucknow News: आज चलेगी मालदा टाउन - गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस

Thu, 24 Jul 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Malda Town - Gomtinagar Amrit Bharat Express will run today
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों जिन अमृत भारत ट्रेनों की सौगात दी है, उनमें से मालदा टाउन से गोमतीनगर के लिए चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को पटरी पर आ जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 13435 अमृत भारत एक्सप्रेस 24 जुलाई से नियमित रूप से चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार मालदा टाउन से शाम 7:25 बजे रवाना होगी और शुक्रवार दोपहर 3:40 बजे गोमतीनगर स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 25 जुलाई से 13436 अमृत भारत एक्सप्रेस गोमतीनगर से शुक्रवार शाम 6:40 बजे चलकर मालदा टाउन शाम 4:40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुलतानगंज, जमालपुर, अभयपुर, कुईल, शेखपुर, नवादा, तिलैया, गया, देहरी आन सोन, सासाराम, भबुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed