रामनगरी में मकर संक्रांति की धूम: रामलला को लगा खिचड़ी का भोग, ठंड में भी कम नहीं हुआ श्रद्धालुओं का उत्साह
मकर संक्रांति के अवसर पर रामनगरी अयोध्या में श्रद्धा, परंपरा और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला। ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति भाव कम नहीं हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर अयोध्या में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। राम मंदिर में भगवान रामलला को विधि-विधान से खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए विशेष पूजन के बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था की गई।
भोर से ही सरयू घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। आस्था की डुबकी लगाने के बाद भक्त रामलला के दर्शन के लिए मंदिर की ओर बढ़ते नजर आए। ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति भाव कम नहीं हुआ।
मंदिर परिसर में जय श्रीराम के उद्घोष गूंजते रहे।
ये भी पढ़ें - अयोध्या: रामलला ने भी मनाया मकर संक्रांति का पर्व, अर्पित की गई पतंग; पूजा के बाद लगाया गया विशेष भोग
ये भी पढ़ें - मकर संक्रांति के बाद प्रदेश में कम पड़ेगी ठंड, पर इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट; ये शहर रहे सबसे ठंडे
श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति पर तिल, गुड़ और अन्न का दान कर पुण्य अर्जित किया। प्रशासन की ओर से भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मठ-मंदिरों में मकर संक्रांति के अवसर पर विराजमान भगवान को खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया। मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी के भोग के साथ रामनगरी में श्रद्धा, परंपरा और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.