{"_id":"6a48242867e542caa10beca9","slug":"major-dhyan-chand-sports-complex-approved-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1812531-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को मंजूरी
विज्ञापन
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय की 41वीं कार्य परिषद की बैठक कुलपति प्रो. अजय तनेजा की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। इसमें प्रस्तावित खेल परिसर का नाम मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रखने का निर्णय लिया गया। कार्य परिषद ने विवि के शिक्षकों की वरिष्ठता सूची को भी अनुमोदित किया। साथ ही 11वें दीक्षांत समारोह के लिए मेडल और डिग्रियों को भी स्वीकृति मिली। बैठक में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान गतिविधियों और छात्र कल्याण को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई। प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए भी आवश्यक निर्णय लिए गए।
कार्य परिषद ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक एवं शैक्षणिक पदों पर नए प्रभार स्वीकृत किए। प्रो. मसूद आलम को डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर नियुक्त किया गया। डॉ. पूनम चौधरी को डीन, सोशल साइंस का दायित्व सौंपा गया। डॉ. मजहर ख़ालिक को एसोसिएट डीन, साइंस और डॉ. राहुल मिश्रा को असिस्टेंट डीन, रिसर्च (इंचार्ज) नियुक्त किया गया। डॉ. रजा हैदरी को भी असिस्टेंट डीन, रिसर्च का प्रभार मिला।
संविदा शिक्षकों के चयन को मंजूरी
बैठक में स्ववित्तपोषित योजना के तहत विभिन्न विभागों में संविदा शिक्षकों के चयन को भी स्वीकृति मिली। बायोटेक्नोलॉजी विभाग में डॉ. कमलेश सोनी और डॉ. दिलीप कुमार का चयन हुआ। प्राणी विज्ञान विभाग में डॉ. रत्नेश कुमार सिंह को भी अनुमोदित किया गया। माइक्रोबायोलॉजी विभाग में डॉ. शालिनी राय का चयन हुआ।