फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Major action by State Tax Department, three Assistant Commissioners suspended in ₹21 crore ITC scam

UP : राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 22.5 करोड़ के आईटीसी घोटाले में तीन सहायक आयुक्त सस्पेंड

Wed, 01 Oct 2025 10:01 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 01 Oct 2025 10:01 AM IST
सार

फर्जीवाड़े के जरिए आईटीसी का गलत लाभ उठाया गया। इस घोटाले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Major action by State Tax Department, three Assistant Commissioners suspended in ₹21 crore ITC scam
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) से संबंधित करीब 22.5 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में राज्य कर विभाग ने गोरखपुर में तैनात सहायक आयुक्त अजय कुमार और हापुड़ में तैनात सहायक आयुक्त अभय कुमार पटेल व जितेन्द्र कुमार को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में अजय कुमार सहारनपुर और अभय व जितेन्द्र बांदा कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।

विज्ञापन


गोरखपुर में तैनात सहायक आयुक्त खंड-11 अजय कुमार पर आरोप है कि उन्होंने लकी इंटरप्राइजेज के पंजीकरण आवेदन की जांच समय पर नहीं की। इस लापरवाही से फर्म ने 1.97 करोड़ से ज्यादा की फर्जी आईटीसी पास करा ली। हापुड़ में सहायक आयुक्त अभय कुमार पटेल और जितेन्द्र कुमार पर आरोप है कि निशा इंटरप्राइजेज का पंजीकरण 2 मई 2023 को जारी किया।
विज्ञापन


निरीक्षण अधिकारी ने जुलाई 2023 को फर्म के फर्जी होने की रिपोर्ट देते हुए पंजीकरण रद्द करने की संस्तुति की। लेकिन संबंधित अधिकारी के कार्रवाई न करने से 19.55 करोड़ का फर्जी आईटीसी पास करा लिया गया। इस मामले में लापरवाही के लिए तत्कालीन उपायुक्त लालचन्द के विरुद्ध भी अनुशासनिक जांच के आदेश दिए गए हैं। व्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed