फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MAJAZ POET DEATH ANNIVERSARY

Lucknow News: मजाज की मजार के संरक्षण की उठी मांग

Wed, 06 Dec 2023 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 06 Dec 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
MAJAZ POET DEATH ANNIVERSARY
लखनऊ। शायर मजाज की पुण्यतिथि पर मंगलवार को पेपर मिल काॅलोनी स्थित उनकी कब्र पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए शहर के बुद्धिजीवी पहुंचे। इस मौके पर लोगों ने पुष्पांजलि देते हुए उनकी मज़ार को संरक्षित करने के साथ ही उसका जीर्णोद्धार कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन


इस मौके पर याद ए मजाज के अंतर्गत एक संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ। इसमें लेखक हफीज किदवई ने उन्हें याद करते हुए कहा कि मजाज औरत और आदमी में बराबरी के पैरोकार और समाज में सदभाव लाने के हिमायती थे। वे बहुत संवेदनशील थे, यह उनकी निजी जिंदगी के साथ शायरी में भी दिखता था। किदवई ने मजाज और उनकी बहन सफिया अख्तर के बीच जुड़ाव पर भी बात की। लेखक फरजाना मेहंदी और सबाहत ने मजाज की नज़्म औरत, मजदूर और बोल पढ़ी, जिसे खूब सराहा गया। इस मौके पर रामकिशोर,भगवान स्वरूप कटियार, सुभाष राय, परवेज मलिकजादा, निहालुद्दीन उस्मानी, आशीष यादव, एहतिशाम साहब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कॉफी हाउस टेबल नंबर छह थी खास

हफीज किदवई ने बताया कि मजाज को इंडियन कॉफी हाउस में बैठना बहुत पसंद था। यहां टेबल नंबर छह मजाज की टेबल कही जाती थी। उस पर बैठने से पहले लोग पूछा करते थे कि मजाज तो नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि मजाज ने अपनी जिंदगी के अंतिम दिन लखनऊ शहर में बिताए और उनका निधन बलरामपुर अस्पताल में हुआ। उन्होंने इस शहर को और शहर ने उन्हें बेपनाह मोहब्बत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed