फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mainpuri and Rampur by-elections: Eyes on candidates, SP president did not announce even after reaching Saifai

मैनपुरी और रामपुर उपचुनाव : उम्मीदवारों पर टिकीं निगाह, सैफई पहुंचने के बाद भी सपा अध्यक्ष ने नहीं किया एलान

Wed, 09 Nov 2022 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 09 Nov 2022 12:04 AM IST
सार

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का उपचुनाव हो रहा है। उम्मीद थी कि इस सीट पर पूरा परिवार एकजुट है। कुछ समय पहले  शिवपाल ने एलान किया था कि मुलायम सिंह यादव के चुनाव मैदान में न उतरने पर वह मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
Mainpuri and Rampur by-elections: Eyes on candidates, SP president did not announce even after reaching Saifai
रामगोपाल, अखिलेश यादव व शिवपाल सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी अभी तक मैनपुरी और रामपुर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है। पार्टी के नेता इन दोनों सीटों पर टकटकी लगाए हैं। मुलायम सिंह यादव की विरासत को कौन आगे बढाएगा, इस पर सभी की निगाह है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रो राम गोपाल यादव और प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव इटावा में रहे, लेकिन चुनावी बैठक नहीं हुई।

विज्ञापन


सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का उपचुनाव हो रहा है। उम्मीद थी कि इस सीट पर पूरा परिवार एकजुट है। कुछ समय पहले  शिवपाल ने एलान किया था कि मुलायम सिंह यादव के चुनाव मैदान में न उतरने पर वह मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे। मुलायम सिंह के अंतिम कार्यक्रम केदौरान पूरा परिवार एक रहा। सपा अध्यक्ष और शिवपाल के बीच दूरियां कम होती नजर आई हैं। उम्मीद थी कि रविवार को सैफई पहुंचने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और परिवार के सदस्यों केबीच इस सीट को लेकर चर्चा होगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि इटावा में आयोजित शादी समारोह में अखिलेश यादव और प्रो राम गोपाल साथ-साथ पहुंचे, जबकि शिवपाल दूसरे कार्यक्रम में रहे। सैफई आवास पर सभी की एक साथ बैठकी नहीं हो पाई है। ऐसे में मैनपुरी से उम्मीदवार कौन होगा, इस सवाल बरकरार है। हालांकि तेज प्रताप यादव सक्रिय भूमिका में हैं। परिवार में दखल रखने वालों का कहना है कि मुलायम सिंह यादव की मैनपुरी में सियासी विरासत को आगे बढ़ाने का मौका तेज प्रताप को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ के बाद तय होगा रामपुर
रामपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना है। यहां से विधायक आजम खां को कोर्ट से दोषी ठहराए जाने के बाद यह सीट रिक्त घोषित की गई है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगा रखी है। इस पर नौ नवंबर को सुनवाई है। ऐसे में रामपुर विधानसभा सीट पर सपा का प्रत्याशी नौ के बाद ही तय होगा। पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि इस सीट पर चुनाव में आजम खां के आसपास हमेशा साए की तरह रहने वाले शख्स को मौका मिलना तय माना जा रहा है। क्योंकि उनकी पत्नी की तबीयत खराब रह रही है। ऐसे में उनके चुनाव लड़ने की संभावना कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed