फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   main exam of awadh university postponed

अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा इस बड़ी वजह से टली, एक सप्ताह में जारी होगी नई स्कीम

Wed, 07 Mar 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 07 Mar 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
main exam of awadh university postponed
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद - फोटो : amar ujala
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की 12 मार्च से होने वाली मुख्य परीक्षा आखिरकार मंगलवार को टल गई। अब यह परीक्षा 24 से 27 मार्च के बीच शुरू होगी। एक सप्ताह में नई स्कीम जारी हो जाएगी।
विज्ञापन


नई स्कीम में इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि बड़े विषयों की परीक्षाएं बाद में आयोजित कराई जाएं। साथ ही 10 दिनों के अंदर ही प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न करा ली जाएंगी। परीक्षा में फैजाबाद, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अमेठी, बाराबंकी, गोंडा व बहराइच के 631 महाविद्यालय सम्मिलित होंगे। इस वर्ष साढ़े सात लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को परीक्षा में बैठना है।
विज्ञापन


अवध विश्वविद्यालय ने 12 मार्च से मुख्य परीक्षा कराए जाने की घोषणा की थी। अवध विश्वविद्यालय की विश्वविद्यालय का परीक्षा विभाग परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर एक माह से जद्दोजहद कर रहा है। अभी तक 630 में सिर्फ 200 महाविद्यालय ही ऐसे हैं जो परीक्षा केंद्र के मानक पर खरे उतर रहे हैं। जबकि विश्वविद्यालय को शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए कम से कम 268 महाविद्यालय चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति के निर्देश के अनुसार प्राचार्य विहीन महाविद्यालयों में शासनादेश में निहित नियमों के अनुसार अप्रूवल की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि विश्वविद्यालय प्रशासन एक सप्ताह में पूरी प्रक्रिया पूर्ण करा लेगा।

छोटे विषयों की परीक्षाएं पहले होंगी

main exam of awadh university postponed
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : amar ujala
बता दें कि कुलपति ने पहले ही अपने शिक्षकों का डाटा ऑनलाइन न करने वाले 171 महाविद्यालयों, प्राचार्य विहीन 196 विद्यालयों और पिछले वर्ष सामूहिक नकल में आरोपित कॉलेज को परीक्षा केंद्र नहीं बनाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में छात्र- छात्राओं के महाविद्यालय से आठ किलोमीटर की परिधि में परीक्षा केंद्र बनाया जाना सांसत का विषय है।

इस सब के बाद कुलपति मनोज दीक्षित ने सभी तथ्यों के दृष्टिगत मंगलवार को बैठक की है। बैठक में प्रयोगात्मक परीक्षाएं 10 दिन में संपन्न कराने के साथ व महाविद्यालयों में प्राचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में तैयारियों के पूर्ण न होने से परीक्षा की तिथि 12 मार्च से टाल दी गई है।

12 मार्च को दोबारा मुख्य परीक्षाओं को लेकर कुलपति रिव्यू करेंगे। उम्मीद है कि 24 से 27 मार्च से मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथि में परिवर्तन होने के बाद स्कीम में भी परिवर्तन होना तय है। वीसी के निर्देशों के अनुसार छोटे विषयों की परीक्षाएं पहले व बड़े विषयों की परीक्षाएं बाद में संपन्न कराई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed