बहराइच: पूर्व प्रधान के पुत्र की अगवा कर हत्या मामले में मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में जख्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच के मटेरा के मझौली गांव से ट्यूशन पढ़ने निकले कक्षा पांच के दलित छात्र को चुनावी रंजिश में तीन दिन पूर्व अगवा कर लिया गया था। अगवा छात्र की मां पूर्व ग्राम प्रधान हैं। परिजनों को फोन कर 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इस बीच शुक्रवार देर रात श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में गिरंट बाजार के निकट एक नहर में बोरे में छात्र का शव पड़ा मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पाकर छह थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। एक महिला समेत कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी कलीम को पुलिस ने दबोच लिया। कलीम के पैर में गोली लगी है और उसे नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
मटेरा थाना अंतर्गत ग्राम मझौली निवासी ओंकारनाथ चौधरी की पत्नी आरती देवी पूर्व ग्राम प्रधान हैं। ओंकारनाथ ठेकेदारी करते हैं। उनका पुत्र वेदप्रकाश चौधरी (12) सेंट पीटर इंटर कॉलेज नानपारा में कक्षा पांच का छात्र था। वह गुरुवार को मटेरा में शिक्षक राम आशीष पांडेय के यहां ट्यूशन पढ़ने गया था। इसके बाद वेदप्रकाश लापता हो गया।
फोन कर 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी
परिजनों द्वारा अपहरण की आशंका जताने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पिता ओंकारनाथ का कहना है कि शुक्रवार को उनके मोबाइल पर फोन कर 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। जिसकी जानकारी पुलिस को दी थी। उधर छानबीन में जुटी पुलिस को शुक्रवार रात 12 बजे श्रावस्ती जिले में मल्हीपुर थाना क्षेत्र के देवरनिया के निकट सरयू नहर में बोरे में वेदप्रकाश का शव मिलने की जानकारी मिली।
आनन-फानन में सीओ नानपारा जंग बहादुर यादव दरगाह शरीफ, मटेरा, नवाबगंज, रामगांव, हरदी व रुपईडीहा थाने की फोर्स और एसओजी के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही पूरे घर में कोहराम मच गया।