Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahijeet and Aarav make a comeback

Lucknow News: महिजीत और आरव ने किए उलटफेर

Tue, 05 May 2026 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Mahijeet and Aarav make a comeback
लखनऊ। भारत के महिजीत प्रधान व आरव ढेकियाल ने आईटीएफ जूनियर जे-30 टेनिस टूर्नामेंट में मुख्य ड्राॅ के पहले दौर में उलटफेर भरी जीत दर्ज करते हुए सबको चौंका दिया। सोमवार को कई मुकाबलों का परिणाम कड़े संघर्ष के बाद तय हुआ। इसमें शीर्ष वरीय ओम पटेल, चौथी वरीय तेजस रवि व लेथेश एस. कोंबिले ने जुझारू खेल का प्रदर्शन करते हुए अंतिम 16 में जगह बनाई।
विज्ञापन

विजयंतखंड मिनी स्टेडियम के टेनिस एरीना में आयोजित प्रतियोगिता के बालक एकल के पहले दौर में भारत के महिजीत प्रधान ने सबसे बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने तीसरी वरीय शरण सोमासी को 4-6, 6-2, 6-3 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। पहला सेट गंवाने के बाद महिजीत प्रधान ने सटीक सर्विस और दमदार शॉट्स की बदाैलत शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों सेट अपने नाम किए। दूसरी ओर आरव ढेकियाल ने छठी वरीय आरव चावला को 3-6, 7-6(5), 5-4 (रिटायर) से शिकस्त दी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में चौथी वरीय भारत के तेजस रवि को जीत के लिए पसीना बहाना पड़ा। उन्होंने हमवतन परंजय सिवाच को डबल टाईब्रेक तक खिंचे बेहद रोमांचक मुकाबले में 7-6(8), 6-7(1), 7-5 से शिकस्त दी। लेथेश एस. कोंबिले ने तीन सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में भारत के ही गौतम शनमुगसुंदरम को 6-4, 1-6, 6-2 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष वरीय भारत के ही ओम पटेल ने भी पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सार्थक अशोक गायकवाड़ को 4-6, 6-2, 6-1 से पराजित किया। भारत के वरद उंद्रे ने हमवतन अयान शेट्टी को 6-4, 7-5 से हराया जबकि अद्वित तिवारी ने अभिवाद्य मिश्रा के खिलाफ 7-5, 6-1 से जीत दर्ज की। अन्य मैचों में आठवीं वरीय प्रदन्येश शेलके ने मनन राय को 7-5, 6-0 से और दूसरी वरीय विवान ने इवान साहा को 6-4, 6-2 से हराकर अगले दौर में स्थान सुरक्षित किया।


इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि केएस प्रताप (आईपीएस) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर यूपी टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल, कर्नल नरेश रजोरा और ब्रिगेडियर एके सिन्हा माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed