फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mahendra singh arrested in goa

सपा विधायक रंगरलिया मनाते गोवा में धरे गए

Wed, 28 Aug 2013 02:24 PM IST
पणजी/लखनऊ/एजेंसी/ब्यूरो
पणजी/लखनऊ/एजेंसी/ब्यूरो Updated Wed, 28 Aug 2013 02:24 PM IST
विज्ञापन
mahendra singh arrested in goa

यूपी के सीतापुर जिले की सेवता विधानसभा सीट से 55 साल के सपा विधायक महेंद्र सिंह उर्फ झीन बाबू को मंगलवार तड़के तीन बजे पणजी के होटल वीवा-गोवा से कॉलगर्ल्स के साथ गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


विधायक के साथ पांच अन्य लोगों को भी दबोचा गया है। इनमें से एक सीतापुर का अजय प्रताप सिंह और दूसरा लखनऊ का धर्मेंद्र प्रसाद है।

होटल से छह लड़कियों को भी मुक्त कराया गया है। इनमें से चार दिल्ली और दो मुंबई की हैं। रैकेट का मास्टरमाइंड फरार हो गया।

अदालत ने सभी गिरफ्तार लोगों को छह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि मुक्त कराई गई लड़कियों को सरकारी संरक्षण गृह में भेजा गया है।

पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रभुदेसाई ने बताया कि होटल से तेज म्यूजिक की शिकायत पर छापा मारा गया था। इस दौरान गिरफ्तार आरोपियों को युवतियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। विधायक ने कुबूला कि वे पहले भी साथियों के साथ गोवा आते रहे हैं।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि वे होटल पहुंचने से पहले एक कैसिनो में भी गए थे। महेंद्र उत्तरी गोवा के एक टापू पर बने होटल में ठहरे थे, लेकिन मौज-मस्ती के लिए विवा-गोवा आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभुदेसाई ने बताया कि विधायक ने गिरफ्तारी से पहले पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन उनकी एक न चली। महेंद्र सिंह 1996 से विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed