{"_id":"5c1d3244bdec2257092102cd","slug":"mahendra-nath-pandey-statement-about-naseeruddin-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसीरुद्दीन शाह पर भड़के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, कहा- उनका आतंकी किरदार फिर जागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, कहा- उनका आतंकी किरदार फिर जागा
Sat, 22 Dec 2018 12:04 AM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
महेन्द्र नाथ पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा कि फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह में एक फिल्म में किया पाक प्रायोजित आतंक को प्रशय देने वाला किरदार फिर जाग उठा है। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय ने नसीरुद्दीन शाह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
पांडेय ने कहा कि नसीरुद्दीन शाह अच्छे कलाकार है, उन्हें लोकसभा चुनाव से पहले एकाएक ऐसा विषय याद आया है, जैसा पहले कुछ लोगों को बिहार चुनाव से पहले आया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नसीरुद्दीन शाह ने कई अच्छी फिल्म की है, एक फिल्म में उन्होंने देश में पाकिस्तान प्रायोजित आतंक को प्रशय देने का किरदार अदा किया था। इस समय उनका वही किरदार फिर जाग उठा है।
विज्ञापन
बुलंदशहर और आगरा की घटना पर बसपा सुप्रीमो मायावती के बयान पर पांडेय ने कहा कि बुलंदशहर की घटना पर एसआईटी गठित कर सख्त कदम उठाए गए हैं। अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
उन्होंने मायावती को प्रदेश में अमन चैन कायम रखने के लिए पिछली घटनाओं फिर से नहीं कुरेदने की सलाह दी। सोराबुद्दीन कांड पर सीबीआई कोर्ट के फैसले को पांडेय ने स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि सत्य की जीत हुई है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पश्चिम बंगाल में रैली की अनुमति मिलने पर पांडेय ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जनता के मैदान में भाजपा का मुकाबला करना चाहिए। पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़ते जनाधार से घबराई ममता बनर्जी को भाजपा के कार्यक्रमों को अदालत में घटसीटना महंगा पड़ेगा।