{"_id":"5be1b6b1bdec2232cd69b3f5","slug":"mahendra-nath-pandey-said-cm-yogi-given-gift-to-people-by-changing-faizabad-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाबाद का नाम बदलकर सीएम योगी ने दिया दिवाली का उपहार: महेंद्रनाथ पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजाबाद का नाम बदलकर सीएम योगी ने दिया दिवाली का उपहार: महेंद्रनाथ पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 06 Nov 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय
- फोटो : amar ujala
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने फैजाबाद का नाम अयोध्या करने की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों सहित पूरी सरकार के वह आभारी हैं।
विज्ञापन
प्रदेशवासियों के लिए यह दिवाली का उपहार है। अयोध्या न केवल भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है बल्कि सात पवित्र पुरियों में एक है। प्रदेश ही नहीं, देश व दुनिया के रामभक्त अयोध्या के प्रति न केवल आस्था रखते हैं बल्कि आत्मगौरव और राष्ट्रगौरव के भाव से भी स्वयं को जोड़ते हैं।
विज्ञापन
इसलिए यह उचित ही था कि उसकी पहचान मूल नाम से ही हो। योगी सरकार ने यह पहल करके वैश्विक स्तर पर अयोध्या के मूल गौरव को स्थापित करने की दिशा में कदम उठाया है।
विज्ञापन