फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mahendra nath pandey issued a notice to bjp mla and mp

आपस में भिड़े भाजपा सांसद और विधायक को प्रदेश नेतृत्व का नोटिस

Tue, 16 Jan 2018 02:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 16 Jan 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
mahendra nath pandey issued a notice to bjp mla and mp
डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला

भाजपा की साख के लिए चुनौती बन रहे जनप्रतिनिधियों पर कठोर रुख अपनाते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने सीतापुर और लखीमपुर के नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन


प्रदेश में सांसदों और विधायकों की अनुशासनहीनता से खराब हो रही पार्टी की छवि पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की नाराजगी के बाद प्रदेश नेतृत्व ने कदम उठाया है।
विज्ञापन


सीतापुर में शनिवार को महोली में कंबल वितरण के दौरान स्थानीय विधायक शशांक त्रिवेदी और धौरहरा की सांसद रेखा वर्मा के बीच विवाद हो गया था। एक दूसरे से धक्का मुक्की और आरोप प्रत्यारोप सार्वजनिक हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखीमपुर में सहकारिता चुनाव में आरक्षण को लेकर भाजपा विधायक योगेश वर्मा की ओर से पार्टी के चुनाव प्रभारी श्यामू पांडेय और विधायक रामकुमार वर्मा से मारपीट व धक्का मुक्की का मामला भी सामने आया था।


प्रदेश अध्यक्ष ने सीतापुर व लखीमपुर की घटनाओं में हुई अनुशासनहीनता पर स्थानीय इकाइयों से पूरी रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट के आधार पर सोमवार को पांडेय ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने अनुशासनहीनता के लिए लखीमपुर व सीतापुर मामले में सांसद, विधायक व अन्य नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed