{"_id":"5714aa2d4f1c1b005910fbfc","slug":"mahaveer-jayanti-holiday-prepone-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 20 अप्रैल को नहीं होगी महावीर जयंती की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 20 अप्रैल को नहीं होगी महावीर जयंती की छुट्टी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 18 Apr 2016 03:50 PM IST
विज्ञापन
19 को महावीर जयंती
- फोटो : Demo
महावीर जयंती पर छुट्टी को लेकर असमंजस अब खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश में महावीर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश 19 अप्रैल को होगा। ये जानकारी सोमवार को शासन के प्रवक्ता ने जारी की।
विज्ञापन
19 अप्रैल को राज्य सरकार के सभी कार्यलय बंद रहेंगे। वहीं 20 अप्रैल को सारे कार्यलय खुले रहेंगे।
पहले महावीर जयंती पर अवकाश 20 अप्रैल को निर्धारित किया गया था। तारीख के बदलाव को लेकर डीएम राजशेखर ने यूपी शासन को पत्र लिखा था।
डीएम का कहना था कि 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती चैत्र शुक्ल की तेरस को मनाई जाती है जो कि 19 अप्रैल को है।