फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maharishi Durvasa Ashram will be developed with 76 lakh who located in Azamgarh

UP News: 76 लाख से संवारा जाएगा महर्षि दुर्वासा आश्रम, सावन और कार्तिक समेत अन्य पर्वों पर लगता है मेला

Mon, 07 Jul 2025 10:59 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Jul 2025 10:59 AM IST
सार

आजमगढ़ स्थित महर्षि दुर्वासा आश्रम 76 लाख से संवारा जाएगा। यहां पर सावन और कार्तिक महीनों समेत अन्य पर्वों पर मेला लगता है। इसमें श्रद्धालुओं का रेला पहुंचता है। 

विज्ञापन
Maharishi Durvasa Ashram will be developed with 76 lakh who located in Azamgarh
पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ स्थित महर्षि दुर्वासा आश्रम का पर्यटन विभाग विकास कराएगा। हाल के वर्षों में दुर्वासा ऋषि स्थल श्रद्धालुओं की पहली पसंद बनकर उभरा है। पर्यटन विभाग ने इसके विकास, सौंदर्यीकरण व मूलभूत सुविधाओं की स्थापना के लिए 76.32 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।

विज्ञापन


पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि साल भर फूलपुर स्थित महर्षि दुर्वासा आश्रम में श्रद्धालुओं का आना लगा रहता है। श्रद्धालु यहां भगवान शिव और महर्षि दुर्वासा के दर्शन कर मनोकामनाएं मांगते हैं। यह स्थल अपनी आध्यात्मिक शांति और रमणीयता के लिए विख्यात है। सावन और कार्तिक मास सहित प्रमुख पर्वों पर यहां मेलों का आयोजन होता है। इसमें बड़ी की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

विज्ञापन

हमारी सांस्कृतिक विरासत का भी अभिन्न अंग है यह पावन स्थली

जयवीर सिंह ने बताया कि हर कार्तिक पूर्णिमा को यहां लगने वाले तीन दिवसीय मेले में विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करने आते हैं। महर्षि दुर्वासा जैसे महान तपस्वी की तपोस्थली को विकसित करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। आजमगढ़ की यह पावन स्थली न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक विरासत का भी अभिन्न अंग है। हमारा उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed