फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maharashtra Elections: Akhilesh said in the rally that we have asked for so many seats from the alliance, we w

महाराष्ट्र चुनाव: अखिलेश रैली में बोले हमने गठबंधन से मांगी हैं इतनी सीटें, कम मिलने पर भी कर लेंगे समझौता

Sun, 20 Oct 2024 12:14 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 20 Oct 2024 12:14 AM IST
सार

Maharashtra Elections: अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया है वह महाराष्ट्र का चुनाव महा विकास अघाड़ी के साथ ही लड़ना चाहते हैं। हरियाणा चुनाव में सपा का कांग्रेस से समझौता नहीं हो पाया था। 
 

विज्ञापन
Maharashtra Elections: Akhilesh said in the rally that we have asked for so many seats from the alliance, we w
महाराष्ट्र विधानसभा चुुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हरियाणा में कांग्रेस और सपा का चुनावी गठबंधन भले न हो पायो हो लेकिन अखिलेश यादव महाराष्ट्र का चुनाव गठबंधन के साथ ही लड़ना चाहते हैं। उन्होंने इसका खुलासा महाराष्ट्र की एक रैली में किया। 

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा ने महाराष्ट्र में गठबंधन के तहत 12 सीटें मांगी हैं। दो विधायक हमारे हैं और हम वो लोग हैं जो कभी-कभी कम सीटों पर भी संतुष्ट हो जाते हैं। उन्होंने वहां धुले में जनसभा की और महायुति सरकार के खिलाफ जमकर निशाने साधे।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि महाराष्ट्र का यह ऐतिहासिक चुनाव है। इस चुनाव से महाराष्ट्र की राजनीति के साथ देश की राजनीति बदलेगी। महाराष्ट्र में महायुति की सरकार ने जनता को महा दुखी किया है। बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा है। पैसे का बंदरबांट हो रहा है। सड़कों के निर्माण कार्यों में बंदरबांट हुआ। इस सरकार के लोगों ने छत्रपति शिवाजी महाराज को भी नहीं छोड़ा। उनकी प्रतिमा के निर्माण में घपला-घोटाला हुआ। सपा अध्यक्ष ने कहा कि महाराष्ट्र बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की कर्मभूमि है। जो लोग संविधान को बदलना चाहते है वे याद रखें कि महाराष्ट्र की जनता संविधान बदलने वालों को बदल देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में हो रहा गठबंधन
यूपी में नौ सीटों में होने वाले उपचुनावों में कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन होने जा रहा है। अभी तक सपा ने स्पष्ट किया है कि नौ सीटों में सात सीटें सपा लड़ेगी तो वहीं दो सीटें कांग्रेस लड़ेगी। हालांकि कांग्रेस पार्टी के अंदर इस बात की सुगबुगाहट है कि उसे दो से ज्यादा सीटें चाहिए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed