{"_id":"6432f3aff0d844f4be0a4e15","slug":"maharashtra-cm-eknath-shinde-reached-lucknow-after-visiting-ramlala-met-chief-minister-yogi-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे रामलला के दर्शन कर पहुंचे लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी से की शिष्टाचार भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे रामलला के दर्शन कर पहुंचे लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी से की शिष्टाचार भेंट
Sun, 09 Apr 2023 10:50 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 09 Apr 2023 10:50 PM IST
सार
सीएम योगी से भेंट के दौरान महाराष्ट्र से आए मंत्रियों के समूह ने अपनी अयोध्या यात्रा के अनुभव को साझा किया। साथ ही वहां हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सीएम योगी से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार को उनके सरकारी आवास पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने शिष्टाचार भेंट की। शिंदे के साथ उनकी सरकार के मंत्रियों का समूह भी मौजूद था। शिंदे के नेतृत्व में मंत्रियों का समूह अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी के निमंत्रण पर राजधानी लखनऊ पहुंचा था। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने दल का स्वागत करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम हमारे पूर्वज होने के साथ ही इस देश की आत्मा हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारते हुए देश में रामराज्य की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में अयोध्या विश्व की सबसे वैभवशाली नगर और वैश्विक तीर्थ का केंद्र बन रही है। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या के विकास के लिए हजारों करोड़ की नई योजनाएं शुरू की गईं हैं। सड़कों का विकास हो रहा है और नए इन्फ्रास्ट्रक्चर बन रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं सीएम योगी से भेंट के दौरान महाराष्ट्र से आए मंत्रियों के समूह ने अपनी अयोध्या यात्रा के अनुभव को साझा किया। साथ ही वहां हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमारी आस्था के गौरव को पुनर्जीवित किया है। उनके नेतृत्व में प्रभु श्री राम की नगरी विकास के नए आयाम छू रही है। इसके बाद सीएम योगी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के सम्मान में रात्रि भोज का भी आयोजन किया।
विज्ञापन