{"_id":"5e998ab48ebc3e774f34fa74","slug":"maharajganj-will-be-infection-free-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना फ्री होने की कतार में यूपी का एक और जिला, पीलीभीत के बाद ये भी हुआ संक्रमण मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना फ्री होने की कतार में यूपी का एक और जिला, पीलीभीत के बाद ये भी हुआ संक्रमण मुक्त
Fri, 17 Apr 2020 04:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 17 Apr 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत के बाद महराजगंज दूसरा जिला होगा, जहां से कोरोना वायरस संक्रमण खत्म हो रहा है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि शुरुआती दौर में वहां सामने आए छह कोरोना पॉजिटिव मरीजों की इलाज के बाद पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन सभी की फिर से जांच होगी। दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में सात नए हॉटस्पॉट का चयन किया गया है। ये हॉटस्पॉट नए जिलों में चिह्नित किए गए हैं। पहले चरण में 178 और दूसरे चरण में 84 हॉट स्पॉट चिह्नित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने टेलीमेडिसिन से मरीजों को सलाह देने और इमरजेंसी सेवाएं जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इमरजेंसी सेवाओं में बिना कोविड-19 प्रशिक्षण के किसी भी डॉक्टर या अन्य स्टाफ की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि अभी तक 14.74 लाख घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। इनमें 72 लाख से अधिक लोगों को चिह्नित करके उनकी स्क्रीनिंग की गई है। अभी तक 20,292 लोगों की जांच की जा चुकी है।