{"_id":"5b163daf4f1c1ba06e8b66ca","slug":"mahant-suresh-das-says-bjp-has-to-built-ram-mandir-otherwise-we-will-start-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के महंत की चेतावनी, 2019 में भाजपा की हार के लिए आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के महंत की चेतावनी, 2019 में भाजपा की हार के लिए आंदोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 05 Jun 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
महंत सुरेश दास
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या के महंत सुरेश दास ने राम मंदिर को लेकर केंद्र सरकार को सीधे चुनौती दी है। दिगंबर अखाड़े के महंत ने कहा है कि अगर भाजपा 2019 में फिर से सत्ता में आना चाहती है तो उसे राम मंदिर बनाना ही होगा। उन्होंने आगे चेतावनी भी दी कि अगर वह ऐसा नहीं करते तो हम भाजपा के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे जिससे उनकी हार तय होगी।
महंत सुरेश दास ने ये प्रतिक्रिया केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के उस बयान पर दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि 2019 के चुनाव में भाजपा का एकमात्र एजेंडा विकास ही होगा।
बता दें कि कुछ दिन पहले गोवा के पणजी में आयोजित ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से जब राम मंदिर बनवाने के मुद्दे पर सवाल किया गया था, तो उन्होंने साफतौर पर नकारते हुए ये कहा कि 2019 के चुनावों में हिंदुत्व और 'राम मंदिर' के मुद्दों के लिए कोई जगह नहीं होगी, सिर्फ विकास ही हमारा एक सूत्रीय एजेंडा होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ही नहीं, भाजपा का भी मेन फोकस विकास ही है। जनता के सामने विकास ही एकमात्र विकल्प है। विपक्ष को भी विकास के ही एजेंडे पर चुनाव लड़ना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह मुसलमानों में तीन तलाक को खत्म करने के आड़े आ रही है। यह धर्म का मामला नहीं है बल्कि कुरीति है और इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए। आगामी सत्र में हम इसे राज्यसभा में पारित कराएंगे।