{"_id":"5bc35d3ebdec2269b44448cc","slug":"mahant-paramhansh-says-threat-to-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत परमहंस दास ने जताया जान का खतरा, बोले-नकाबपोश लोगों ने दी हत्या की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत परमहंस दास ने जताया जान का खतरा, बोले-नकाबपोश लोगों ने दी हत्या की धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 14 Oct 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से वर्ता करते महंत परमहंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राममंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में अनशन कर चुके महंत परमहंस दास ने अराजकतत्वों से जान का खतरा बताया है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात्रि करीब 11 बजे जब मैं मंदिर के अंदर जा रहा था, कुछ नकाबपोश लोग आए और मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए निकल गए।
विज्ञापन
वे वेश-भूषा से कट्टरपंथी लग रहे थे। महंत परमहंस दास ने कहा कि कट्टरपंथी मुझे नुकसान पहुंचा सकते हैं, मेरी जान को खतरा है। कहा कि मंदिर के पक्ष में देश के अधिकांश मुस्लिम हैं, लेकिन कुछ कट्टरपंथी आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त हैं।
विज्ञापन
अयोध्या में राममंदिर बन जाने से कट्टरपंथियों की दुकान बंद हो जाएगी। बताया कि इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी है। इस बाबत सीओ अयोध्या राजकुमार साव ने कहा कि महाराज जी की सुरक्षा में पर्याप्त पुलिस बल की की तैनाती की गई है, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।
विज्ञापन