फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahant Paramhans Das on hunger strike for last 7 days construction Ram Temple, detained by police

राम मंदिर के लिए अनशन कर रहे महंत की हालत गंभीर, पीजीआई में चल रहा इलाज

Mon, 08 Oct 2018 02:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Updated Mon, 08 Oct 2018 02:38 AM IST
विज्ञापन
Mahant Paramhans Das on hunger strike for last 7 days construction Ram Temple, detained by police
महंत परमहंस को उठाकर ले जाती पुलिस। - फोटो : amar ujala

राम मंदिर के लिए अनशन कर रहे महंत परमहंस दास का इलाज लखनऊ के पीजीआई में चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। महंत को रविवार रात अनशन स्थल से हटा दिया गया था। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रामलला आकर दर्शन करने की जिद कर रहे थे। जिस पर उन्हें मनाने के लिए रविवार रात जिले के प्रभारी व औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना भी गए पर वह नहीं माने। महंत को अनशन स्थल से उठाने की जानकारी मिलते ही संतों में आक्रोश फैल गया। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया भी अयोध्या पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


महंत परमहंस को मनाने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री एवं औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना रविवार रात 8.45 बजे पहुंचे थे। उन्होंने 20 मिनट तक महंत परमहंस दास से बात की। पर, इस वार्ता के बाद भी महंत परमहंस ने अनशन नहीं तोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ता के बाद महंत परमहंस ने बताया कि महाना ने सोमवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वीडियो कॉल के जरिए बात कराने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद यदि सहमति बनती है तभी अनशन टूटेगा। इसके बाद महंत अनशन स्थल पर लेटे थे। तभी रात करीब 11:15 बजे एक एंबुलेंस समेत पुलिस की पांच गाड़ियां पहुंचीं और महंत को अनशन स्थल से उठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed