फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahant Nritya Gopal Das hospitalised in Medanta Lucknow.

UP News: महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर, हॉस्पिटल ने जारी किया Health Update

Mon, 09 Sep 2024 04:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 09 Sep 2024 04:07 PM IST
सार

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर बनी हुई है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।

विज्ञापन
Mahant Nritya Gopal Das hospitalised in Medanta Lucknow.
महंत नृत्य गोपाल दास - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिराम दास की छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें रविवार शाम 6:30 बजे यूरीनरी समस्या और मुंह के रास्ते कम आहार लेने की समस्या के चलते आईसीयू में डॉ. दिलीप दुबे की निगरानी में भर्ती किया गया था।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, महंत जी की हालत गंभीर बनी हुई है और आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की एक टीम निरंतर उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर नजर रख रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से महंत जी का ग्वालियर में उपचार चल रहा था, स्थिति में सुधार नहीं होने के चलते उन्हें मेदांता अस्पताल में लाया गया। मेदांता लखनऊ की मेडिकल विशेषज्ञों की टीम उनके बेहतर इलाज के लिए निरंतर प्रयासरत है। इससे पहले भी महंत दास मेदांता अस्पताल में गंभीर स्थिति में चिकित्सकों का उपचार लेते रहे हैं।


महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास भी कल शाम लखनऊ पहुंच गए हैं। वह इस समय मेदांता में महंत दास के साथ मौजूद हैं। उन्होंने अमर उजाला को खास बातचीत में बताया था कि महंत दास की तबीयत फिलहाल ठीक है। वह बातचीत कर रहे हैं लेकिन फिर भी उनको चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री महंत का हाल-चाल लेने के लिए पहुंच रहे हैं तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है। वैसे इसके पहले जब भी ट्रस्ट अध्यक्ष यहां भर्ती हुए हैं तो मुख्यमंत्री उनका हाल-चाल लेने के लिए आते रहे हैं, तो इस कड़ी में यदि वह आते हैं तो यह नियमित प्रक्रिया होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed