फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mahant dharmdas on supreme court decision on babri.

सुप्रीम कोर्ट का फैसला राम मंदिर निर्माण का रास्ता खोलने वाला: धर्मगुरुओं ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

Thu, 27 Sep 2018 04:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Updated Thu, 27 Sep 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
mahant dharmdas on supreme court decision on babri.
- फोटो : amar ujala

मस्जिद में नमाज पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का धर्मगुरूओं ने स्वागत किया है कहा कि कोर्ट का ये फैसला राम मंदिर निर्माण में रोड़ा अटका रहे लोगों के लिए एक झटका है। मंदिर के पक्षकार महंत धर्मदास ने कहा कि कोर्ट के इस फैसले से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। अब वह दिन दूर नहीं जब अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि राम जन्मभूमि का फैसला भी जल्द आएगा।

विज्ञापन


आपको बता दें कि बृहस्पतिवार को दिए गए अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद को इस्लाम का अभिन्न अंग नहीं बताने वाले 1994 के फैसले को पुन: विचार के लिए पांच सदस्यीय संविधान पीठ के पास भेजने से इंकार कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा और जस्टिस अशोक भूषण ने कहा कि इस ममाले को बड़ी बेंच के पास नहीं भेजा जाएगा। जस्टिस भूषण ने कहा कि इस्माइल फारुकी मामला इस मामले से अलग है। सभी धर्मों और धार्मिक स्थलों की समान रूप से इज्जत करने की जरूरत है। कोर्ट ने कहा है कि 29 अक्टूबर 2018 से अयोध्या मामले की सुनवाई होगी।
विज्ञापन


वहीं, मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा, 'नमाज मस्जिद में पढ़ी जाए या बाहर... नमाज तो नमाज ही है।' उन्होंने आगे कहा कि कोर्ट अयोध्या मामले पर भी जल्द फैसला दे हम सभी यही चाहते हैं। कोर्ट को सबूतों के आधार पर निर्णय देना है फैसला किसी के हक में आए दोनों पक्षों को मानना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम समर्थकों को मस्जिद निर्माण की जिद छोड़ देनी चाहिए

विश्व हिंदू परिषद ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोर्ट के फैसले से मंदिर निर्माण को बल मिलेगा। अब मुस्लिम समर्थकों को मस्जिद निर्माण की जिद छोड़ देनी चाहिए।

श्रीराम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष और मणिराम दास छावनी महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने कहा मंदिर निर्माण होकर रहेगा। यह धीरे-धीरे मजबूत होता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय में मंदिर निर्माण का अक्स दिखने लगा है। विरोधियों को अब स्वत: इस विवाद से हटकर मंदिर निर्माण में सहयोगी बन जाना चाहिए।

श्रीराम जन्मभूमि न्यास सदस्य महंत सुरेश दास ने कहा, नमाज इस्लाम का हिस्सा है पर मस्जिद का नहीं, जबकि देवी-देवताओं की मूर्तियां मंदिर का अटूट हिस्सा हैं। जिसे अब मुसलमानों को स्वीकार कर लेना चाहिए।

'फैसले से हिंदुओं की आस्था को खंडित करने वाला प्रयास कुंद होगा'

मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास महाराज ने कहा सुप्रीम कोर्ट का निर्णय मंदिर निर्माण के मार्ग को बल प्रदान करेगा। हिंदुओं की आस्था को खंडित करने का जो प्रयास लगातार चला आ रहा है। ये फैसला उसे कुंद कर देगा।

विहिप के केंद्रीय सलाहकार सदस्य पुरूषोत्तम नारायण सिंह ने कहा कि जब नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है तो श्रीराम जन्मभूमि को विवादास्पद बनाना ठीक नहीं है। 

सनकादिक आश्रम पीठाधीश्वर संत समिति अध्यक्ष महंत कन्हैया दास ने कहा यह फैसला लकीर पीटने वालों के लिए विचारणीय है। हिन्दुओं को मंदिर निर्माण करने से कोई रोक नहीं सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed