फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mahant devyagiri meets former cm akhilesh yadav in lucknow

अखिलेश यादव से मिली महंत देव्या गिरी, मुलाकात ने मचा दी हलचल

Mon, 06 Nov 2017 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Nov 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
mahant devyagiri meets former cm akhilesh yadav in lucknow
डेमो - फोटो : डेमो

एक राजनीतिक घटनाक्रम के बीच रविवार दोपहर बाद मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरि की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से हुई मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। मुलाकात के बाद अब उनके भी महापौर पद के लिए मैदान में उतरने को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। लेकिन निर्दलीय या किसी दल केसाथ चुनाव लड़ेंगी, इसे लेकर उन्होंने सोमवार तक इंतजार करने के साथ कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

विज्ञापन


मंदिर के तमाम सेवकों के साथ सपा सुप्रीमो के आवास पर पहुंचीं महंत ने यहां करीब 15 मिनट से अधिक समय तक पूर्व मुख्यमंत्री से बात की। इस बीच उनके महापौर पद के लिए चुनाव लड़ने की सुगबुगाहट दलों के अलावा मीडिया जगत में भी फैल गई। इस मामले पर सपा नेताओं ने भी चुप्पी साधी है, देर रात मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्यागिरि ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री व सपा नेता अखिलेश यादव से उनके आवास पर मुलाकात निजी कारणों से हुई थी।
विज्ञापन


फिलहाल इसका राजनीतिक मतलब न निकाला जाए। सपा, कांग्रेस या किसी भी अन्य दल से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे सोमवार को ही मसले पर कुछ कह सकेंगी। मालूम हो कि महापौर पद के लिए महंत देव्यागिरि का कद्दावर पार्टी से चुनाव लड़ने की चर्चा लंबे समय से शहर में लोगों के बीच है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed