{"_id":"6002bb24c64fbf3bbc340700","slug":"mahanat-paramhans-house-arrest-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: तपस्वी छावनी के महंत परमहंस को घर में नजरबंद किया गया, कर रहे थे ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: तपस्वी छावनी के महंत परमहंस को घर में नजरबंद किया गया, कर रहे थे ये मांग
Sat, 16 Jan 2021 03:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 16 Jan 2021 03:38 PM IST
विज्ञापन
महंत परमहंस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या के परिसर में अंडा, मांस और शराब की बिक्री बंद करने सहित कई मांगों को लेकर अनशन कर रहे तपस्वी छावनी के महंत परमहंस को प्रशासन ने उनके घर में ही नजरबंद कर दिया है।
विज्ञापन
नजरबंद किए जाने के बाद महंत ने अपने घर पर ही अनशन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि अयोध्या में अंडा, मांस और शराब की बिक्री बंद होनी चाहिए। गोवंश की रक्षा के लिए गौरक्षा मंत्रालय बनाया जाए। अयोध्या में ऐतिहासिक कुंडों की जमीनों पर से अवैध कब्जे हटवाए जाएं।
विज्ञापन
इन मांगों को लेकर वह शनिवार को महोबरा बाजार में अनशन करने जा रहे थे कि पुलिस ने उन्हें रोककर घर में नजरबंद कर दिया।
बता दें कि महंत परमहंस अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए अनशन करने के दौरान चर्चा में आए थे। अनशन के कारण उनकी तबियत खराब हो गई थी और उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती करवाया गया था। वह हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात कहते हैं।
विज्ञापन