{"_id":"63c1681d96c47a70014d62f1","slug":"mahana-said-the-days-of-the-assembly-session-will-be-extended-the-best-legislators-will-be-honored-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, विधानसभा सत्र के दिन बढ़ाए जाएंगे, सर्वश्रेष्ठ विधायक सम्मानित होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, विधानसभा सत्र के दिन बढ़ाए जाएंगे, सर्वश्रेष्ठ विधायक सम्मानित होंगे
Sat, 14 Jan 2023 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:07 AM IST
सार
राजस्थान के जयपुर में आयोजित विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में शामिल होकर लौटे सतीश महाना ने बताया कि सभी प्रदेशों में विधानसभा सत्र के दिन लगातार कम होने पर चिंता जाहिर की गई है। कहा कि, विधानसभा सत्र कितने दिन चलेगा यह सरकार की ओर से तय किया जाता है।
विज्ञापन
यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि विधानसभा के आगामी बजट सत्र से सदन की कार्यवाही संचालन की अवधि को बढ़ाया जाएगा। बजट सत्र में प्रतिदिन कुछ या कुछ नया प्रयोग भी किया जाएगा। विधानसभा की ओर से प्रतिवर्ष सर्वश्रेष्ठ विधायक को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान के जयपुर में आयोजित विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में शामिल होकर लौटे सतीश महाना ने शुक्रवार को विधानभवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सम्मेलन में हुई चर्चाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी प्रदेशों में विधानसभा सत्र के दिन लगातार कम होने पर चिंता जाहिर की गई है। कहा कि, विधानसभा सत्र कितने दिन चलेगा यह सरकार की ओर से तय किया जाता है। लेकिन आगामी बजट सत्र में सरकार से बात कर प्रयास किया जाएगा कि सत्र अधिक से अधिक दिन चले। उन्होंने कहा कि बजट सत्र में प्रतिदिन कुछ या कुछ नया किया जाएगा, जो सदन के सदस्यों को पसंद आएगा। उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि जब तक एजेंडा पूरा नहीं हो तक तक सदन चलाया जाएगा चाहे रात 12 बजे बाद भी सदन चलाना पड़े तो चलाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विधानसभा में सर्वश्रेष्ठ विधायक का सम्मान किया जाएगा। इसके लिए एक एसओपी बनाकर कमेटी भी गठित की जाएगी। विधायक की ओर से सदन में पूछे गए सवाल, उठाए गए मुद्दों, सदन और सदन से बाहर उनका आचरण सहित अन्य मुद्दों पर परखा जाएगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन हुई चर्चा में सामने आया है कि लोकतंत्र के चारों स्तंभ अलग-अलग राह में चलने से स्थिति बिगड़ रही है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए इनका साथ साथ चलना आवश्यक है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि देश में यूपी विधानसभा के प्रति गलत धारणा बनी हुई थी। उन्होंने जब सम्मेलन में बताया कि यूपी विधानसभा में इंजीनियरिंग, डॉक्टर, वकील, पूर्व नौकरशाह, शिक्षाविद् सहित अन्य प्रबुद्ध वर्ग से भी विधायक चुने गए है। लेकिन लोगों को इस पर विश्वास नहीं हुआ। विधानसभा की बुकलेट देखने केबाद उन्होंने सदन के प्रति धारणा को बदलते हुए सराहना की। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा में ई-विधान, विधायकों के जन्मदिन मनाने, प्रश्नकाल स्थगित नहीं करने सहित अन्य नवाचारों को देखने अन्य विधानसभा के अध्यक्ष लखनऊ आएंगे। इस अवसर पर प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे भी मौजूद थे।