फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahakumbh: Seven trains cancelled, burden on buses increased

महाकुंभ : सात ट्रेनें निरस्त, बसों पर बढ़ा बोझ

Tue, 18 Feb 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 18 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Mahakumbh: Seven trains cancelled, burden on buses increased
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर महाकुंभ जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में खड़े श्रद्धालु। - फोटो : संवाद
रायबरेली। महाकुंभ जाने वाली सात स्पेशल ट्रेनें सोमवार को निरस्त कर दी गईं। भारी भीड़ के चलते रेलवे ने 20 फरवरी तक संचालन बंद कर दिया है। ट्रेनों के निरस्त होने के कारण श्रद्धालुओं को लौटना पड़ा। कई श्रद्धालु अन्य साधन से प्रयागराज के लिए निकल गए। ट्रेनों के निरस्त होने से अब बसों पर बोझ बढ़ गया है। बस स्टेशन पहुंचे श्रद्धालुओं में बसों पर सवार होने के लिए मारामारी रही।
विज्ञापन


महाकुंभ में स्नान के लिए हर कोई आतुर है। श्रद्धालुओं का सफर सुगम बनाने के लिए रेलवे विभाग की तरफ से महाकुंभ के लिए सात स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा था। इधर, भीड़ इतनी बढ़ी कि श्रद्धालुओं के लिए ट्रेनों पर बैठने के लिए जगह नहीं बची। हालात ये हो गए हैं कि भीड़ के चलते रेलवे स्टेशन से होकर प्रयागराज जाने वाली स्पेशल ट्रेनों के गेट नहीं खोले जा रहे हैं। इसको लेकर रविवार को श्रद्धालुओं ने हंगामा भी किया था।
विज्ञापन


सोमवार को भी महाकुंभ जाने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु रेलवे स्टेशन पहुंचे, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। वजह, अचानक सात ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। घंटों इंतजार के बाद श्रद्धालुओं को लौटना पड़ा। ट्रेनें रद्द हुईं तो श्रद्धालु बस स्टेशन पहुंचे। वहां पर भी पहले से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी। भारी भीड़ जुटने की वजह से बसों में सवार होने को लेकर धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के अमर नगर निवासी दिनेश मिश्रा ने बताया कि परिवार समेत प्रयागराज जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेनें निरस्त होने पर बस स्टेशन आए, लेकिन यहां पर बसें फुल हैं। उनमें बैठने तक की जगह नहीं है। सतांव निवासी संजय लोधी ने बताया कि ट्रेनें निरस्त होने पर वह घर जा रहे हैं। अब ट्रेनों का संचालन होने पर महाकुंभ जाएंगे।


प्रयागराज के लिए 15 और बसें चलना शुरू
महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें निरस्त होने के कारण बसों पर बोझ बढ़ गया। रायबरेली डिपो की ओर से प्रयागराज के लिए 15 और बसों का संचालन शुरू करा दिया गया है। अब 50 बसें प्रयागराज के लिए संचालित कराई जा रही हैं। एआरएम दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बसों की संख्या बढ़ा दी गई हैं, ताकि प्रयागराज जाने के लिए श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न होने पाए।



ये ट्रेनें की गईं निरस्त
उत्तर रेलवे लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 54254-54253 लखनऊ-प्रयागराज संगम लखनऊ, गाड़ी संख्या 54214-54213 जौनपुर प्रयागराज संगम जौनपुर, गाड़ी संख्या 14202 रायबरेली जौनपुर इंटरसिटी, गाड़ी संख्या 54264 सुल्तानपुर वाराणसी पैसेंजर 18 फरवरी से 20 फरवरी तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 14201 जौनपुर रायबरेली इंटरसिटी, गाड़ी संख्या 54263 वाराणसी सुल्तानपुर पैसेंजर 17 फरवरी से 20 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed