फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahakumbh: Railways will provide facility to ticketless passengers, tickets will be made instantly by scanning

महाकुंभ: बिना टिकट यात्रियों को रेलवे देगा सुविधा, टिकट चेकर के क्यूआर कोड को स्कैन करके तत्काल बन जाएगा टिकट

Fri, 03 Jan 2025 06:57 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 03 Jan 2025 06:57 AM IST
सार

Train ticket in Mahakumbh: रेलवे के डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि जैकेट पर क्यूआर कोड होने से इसे स्कैन करते ही यूटीएस एप पर पहुंच जाएंगे, जहां से अनारक्षित टिकट बुक करने में आसानी होगी।

विज्ञापन
Mahakumbh: Railways will provide facility to ticketless passengers, tickets will be made instantly by scanning
इस तरह बन सकेगा टिकट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलकर्मियों के जैकेट पर क्यूआर कोड अंकित होगा। इन्हें स्कैन कर यूटीएस मोबाइल एप डाउनलोड हो जाएगा, जिससे यात्री अनारक्षित श्रेणी के टिकट बना सकेंगे। महाकुंभ में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलकर्मियों को ऐसी जैकेट दी जाएंगी, जिन पर क्यूआर कोड छपा होगा। इन्हें स्कैन कर यात्री अनारक्षित श्रेणी के टिकट बनवा सकेंगे। जैकेट के पीछे क्यूआर कोड प्रिंट होगा। इसे स्कैन करते ही यूटीएस मोबाइल एप डाउनलोड हो जाएगा, जिससे यात्री अपने टिकट बना सकेंगे।

विज्ञापन


महाकुंभ के दौरान रेलवे प्रशासन स्पेशल ट्रेनों को चलाएगा, जिन पर थीम प्रिंट होगी। इसके लिए प्रयागराज जाने वाली लखनऊ मंडल की ट्रेनों के कोच पर विनाइल रैपिंग की जा रही है। इसमें महाकुंभ से जुड़े चित्र प्रदर्शित किए जा रहे हैं। रेप्रयागराज जंक्शन पर विशेष ड्यूटी पर कर्मचारी तैनात रहेंगे। कर्मचारी हरे रंग की जैकेट पहने रहेंगे। जैकेटों के पीछे एक क्यूआर कोड प्रिंट होगा, जिसे स्कैन करने पर लिंक मिलेगा, जो सीधे यूटीएस(अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम) ऐप पर ले जाएगा। एप के जरिए यात्री बगैर कतारों में लगे अनारक्षित श्रेणी के टिकट बनवा सकेंगे। इससे समय की बचत होगी। 
विज्ञापन


डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि जैकेट पर क्यूआर कोड होने से इसे स्कैन करते ही यूटीएस एप पर पहुंच जाएंगे, जहां से अनारक्षित टिकट बुक करने में आसानी होगी। यह सुविधा लखनऊ के स्टेशनों पर भी शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा कलर कोडेड टिकट सिस्टम लागू किया जा रहा है। इससे यात्रियों को उनके टिकट के अनुसार सही दिशा में जाने में मदद मिलेगी। 1680 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयाग जंक्शन पर यह होगा कलर कोडेड सिस्टम

Mahakumbh: Railways will provide facility to ticketless passengers, tickets will be made instantly by scanning
महाकुंभ के लिए प्रयाग स्टेशन हो रहा आधुनिक। - फोटो : अमर उजाला।

प्रयाग जंक्शन पर कलर कोडेड सिस्टम के तहत -प्रयाग जंक्शन पर वाराणसी और जौनपुर की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पीले रंग के टिकट होंगे। जो गेट नंबर दो से प्रवेश करेंगे और पीले रंग के आश्रय नंबर दो में जाएंगे। लखनऊ की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए हरे रंग की टिकट रहेगी। इसके यात्री गेट नंबर तीन से प्रवेश करेंगे और हरे रंग के आश्रय नंबर तीन में जाएंगे। अयोध्या की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए नीले रंग की टिकट रहेंगे। यहां के यात्री गेट नंबर तीन से प्रवेश करेंगे और नीले रंग के आश्रय नंबर चार में जाएंगे।

फाफामऊ स्टेशन का कलर कोडेड सिस्टम

फाफामऊ स्टेशन के कलर कोडेड सिस्टम के तहत फाफामऊ पर वाराणसी और जौनपुर की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पीले रंग के टिकट होंगे। श्रद्धालु गेट नंबर एक से प्रवेश करेंगे और पीले रंग के आश्रय नंबर एक में जाएंगे। लखनऊ की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए हरे रंग की टिकट रहेगी। ये यात्री गेट नंबर एक से प्रवेश करेंगे और हरे रंग के आश्रय नंबर दो में जाएंगे। अयोध्या की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए नीले रंग की टिकट रहेगी। ये यात्री गेट नंबर एक से प्रवेश करेंगे और नीले रंग के आश्रय नंबर तीन में जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed