फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahakumbh: Control room opened, connected to Prayagraj

महाकुंभ : कंट्रोल रूम खुला, प्रयागराज से जुड़ा

Thu, 09 Jan 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 09 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Mahakumbh: Control room opened, connected to Prayagraj
रायबरेली। महाकुंभ को देखते हुए कलेक्ट्रेट में बुधवार को कंट्रोल रूप स्थापित करा दिया गया। कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 0535-2204086 पर किसी भी प्रकार की सूचना दी जा सकती है। डीएम ने कर्मचारियों की रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी लगाई है। कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित होगा। उसे प्रयागराज के कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है।
विज्ञापन


डीएम हर्षिता माथुर ने बताया कि कंट्रोल रूम 28 फरवरी तक काम करेगा। अपर नोडल अधिकारी सीडीपीओ खीरों संजय कुमार सिंह को बनाया गया है। सहायक प्रथम धीरेंद्र सिंह वरिष्ठ सहायक जिला सेवायोजन कार्यालय व सहायक द्वितीय राजेंद्र कुमार वरिष्ठ सहायक नलकूप खंड को बनाया गया है।
विज्ञापन


इनकी ड्यूटी सुबह छह बजे से अपराह्न दो बजे तक रहेगी। अपरान्ह दो बजे से रात्रि 10 बजे तक अपर नोडल अधिकारी विनोद कुमार रहेंगे। सहायक में लिपिक जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीराम व नलकूप खंड के मुंशी हिमांशु यादव को रखा गया है। रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक सीडीपीओ ऊंचाहार सत्यजीत सिंह को अपर नोडल अधिकारी बनाया गया है। सहायक के रूप में सीडीपीओ कार्यालय अमावां के सहायक लिपिक रवि सिंह व नलकूप खंड के कनिष्ठ सहायक विजय प्रताप सिंह काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि रिजर्व में सीडीपीओ डलमऊ आशुतोष तिवारी को अपर नोडल अधिकारी रखा गया है। सीडीपीओ हरचंदपुर संजय सिंह व शीतला प्रसाद, विनय कुमार शुक्ला, साजिद मेहंदी जाफरी, अवधेश कुमार सहायक के रूप में रखा गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित कर्मचारी तय समय पर ड्यूटी करेंगे। मिलने वाली शिकायतों को एडीएम वित्त एवं राजस्व अमृता सिंह को उपलब्ध कराएंगे।

प्रताप सिंह भारद्वाज

प्रताप सिंह भारद्वाज- फोटो : mathura

प्रताप सिंह भारद्वाज

प्रताप सिंह भारद्वाज- फोटो : mathura

प्रताप सिंह भारद्वाज

प्रताप सिंह भारद्वाज- फोटो : mathura

प्रताप सिंह भारद्वाज

प्रताप सिंह भारद्वाज- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed