फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mahakumbh 2025: More than 700 charter planes landed in Kumbh, investors got double profit

Mahakumbh 2025: कुंभ में उतरे 700 से ज्यादा चार्टर प्लेन, निवेशकों को हुआ दोगुना मुनाफा

Mon, 17 Feb 2025 09:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 17 Feb 2025 09:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारा अनुमान है कि इस बार महाकुंभ में करीब 60 करोड़ लोग स्नान करेंगे। इससे यूपी की जीडीपी में करीब सवा तीन से साढ़े तीन लाख करोड़ की बढ़त होगी।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025: More than 700 charter planes landed in Kumbh, investors got double profit
- फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रयागराज में पिछले 35 दिन के अंदर 40 रूटीन फ्लाइट के साथ ही 700 से अधिक चार्टर उतरे हैं। रेलवे ने 9 स्टेशनों का विस्तारीकरण किया है। यहां प्रतिदिन पांच से सात लाख यात्री आ रहे हैं। रोडवेज की 14 हजार बसों का बेड़ा चल रहा है। यहां निवेश करने वालों ने महज तीन हफ्तों में दोगुना लाभ कमाया। सीएम ने कहा कि अनुमान है कि स्नानार्थियों की संख्या 60 करोड़ तक पहुंचती है तो यूपी की जीडीपी में सवा तीन से साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी होने वाली है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बातों सोमवार को अपने आवास पर युवा उद्यमियों से संवाद करते हुए कहीं। सीएम ने कहा कि कुंभ पहले मात्र एक हजार एकड़ क्षेत्रफल में होता था। इस बार हमने उसे बढ़ाकर 10 हजार एकड़ क्षेत्रफल में फैलाया। आरोप-प्रत्यारोप करने वाले लोग कहते थे कि पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है। हमने कुंभ के आयोजन में इंफ्रास्ट्रक्चर पर साढ़े सात हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं। 14 नए फ्लाईओवर, छह अंडरपास, 200 से अधिक सड़कें चौड़ी हुईं। कुंभ मेले की व्यवस्था की दृष्टि से हमने 1500 करोड़ रुपये रखे थे। अब वही लोग कहते हैं कि आपने इतने कम जगह में आयोजन क्यों किया, तब हमने बताया कि तुम्हारी सोच से 10 गुना बढा़कर आयोजन किया। इनके नए और पुराने बयान देखकर हंसी आएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि आस्था को सम्मान देने के साथ इसका आर्थिक पहलू भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि एक निवेशक प्रयागराज में निवेश करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि आस्था के अनुरूप द्वादश ज्योर्तिलिंग की रिप्लिका बनाएंगे। उनसे कहा गया कि रॉ मटेरियल (पुराना लोहा, फाइबर, टायर, स्टील) का इस्तेमाल करते हुए इसे बनाओ। उन्होंने कहा कि पैसा मैं लगाऊंगा, प्रॉफिट 50-50 होगा। इसके लिए नगर निगम ने 11 एकड़ जमीन भी उपलब्ध कराई। संस्था ने 14 करोड़ रुपये लगाए। महज 21 दिन में मूलधन वापस मिला और 14 करोड़ का ही मुनाफा कमाया। फिर नगर निगम को भी लाभ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडीओपी ने चीनी उत्पादों किया बाहर
मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी भारत के बाजार विदेशी सामानों से भरे पड़े थे। 2018 में हमने ओडीओपी योजना लागू की। हर जिले के उत्पाद की पहचान की। डिजाइनिंग, पैकेजिंग, टेक्नोलॉजी, मार्केटिंग में मदद की तो हमारा निर्यात बढ़ा। होली, दीपावली आदि त्योहारों पर कभी यहां का बाजार चीन के उत्पादों से भरा होता था, आज यह समाप्त हो गया। सीएम ने कहा कि कालीन सेक्टर के महत्वपूर्ण केंद्र वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर को भी हमने डिजाइन मार्केट से जोड़ा। आज वहां से 8-10 हजार करोड़ के कालीन एक्सपोर्ट होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed