फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maha Kumbh: This time Dome City will be built above the ground, arrangement will be made for 200 people to st

महाकुंभ: इस बार जमीन से ऊपर बसेगी डोम सिटी, एक साथ 200 लोगों के रहने की होगी व्यवस्था, होम स्टे भी हुए तैयार

Mon, 02 Dec 2024 08:09 AM IST
रोहित मिश्र अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 02 Dec 2024 08:09 AM IST
सार

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग नए-नए प्रयोग कर रहा है। इस बार पर्यटक 18 फिट ऊपर से दृश्य का आनंद ले सकेंगे।
 

विज्ञापन
Maha Kumbh: This time Dome City will be built above the ground, arrangement will be made for 200 people to st
महाकुंभ 2025। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ को लेकर एक तरफ जहां युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, वहीं देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए भी कई नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसके तहत प्रदेश में पहली बार जमीन से 18 फीट ऊपर डोम सिटी बसाने की तैयारी शुरू हो गई है। यहां से पर्यटक महाकुंभ का नजारा ले सकेंगे।

विज्ञापन


पर्यटन विभाग महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के साथ आकर्षक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इसी क्रम में नैनी के अरैल तट पर, झूंसी व परेड ग्राउंड में टेंट सिटी बसाई जा रही है। यहां पर्यटकों के रहने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं वाले स्विस कॉटेज होंगे। इनका काम काफी तेजी से चल रहा है। इनकी क्षमता बढ़ाने का भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


अब पर्यटन विभाग नैनी के अरैल में जमीन से 18 फीट ऊपर डोम सिटी तैयार करने जा रहा है। यहां से पर्यटक महाकुंभ का भव्य नजारा देख सकेंगे। खास यह कि 1400 स्क्वायर फीट एरिया में बसने वाली डोम सिटी में 200 लोगों के रहने समेत कई आधुनिक सुविधाएं होंगी। लग्जरी होटल की जैसी सुविधा वाली डोम सिटी को बनाने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से टेंडर के बाद की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए किराया आदि संबंधित फर्म ही तय करेगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार महाकुंभ एक तरफ आस्था का केंद्र तो है ही यह आकर्षण का भी केंद्र होता है। नागा-अघोरी, साधू-संतों को तो लोग करीब से देखने-जानने आते ही हैं। दिन ढलने के बाद यहां का नजारा कुछ अलग ही होता है। कई किलोमीटर तक तंबुओं का यह शहर चकाचौंध रोशनी से भी लोगों को आकर्षित करता है। इसी को ध्यान में रखकर डोम सिटी का बनाई जा रही है। जो पर्यटकों को आकर्षित व रोमांचित भी करेगी।

होम स्टे भी हुए तैयार

Maha Kumbh: This time Dome City will be built above the ground, arrangement will be made for 200 people to st
प्रयागराज महाकुंभ। - फोटो : अमर उजाला।

महाकुंभ में पर्यटकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं देने के लिए टेंट सिटी व शहर के होटलों को बेहतर किया जा रहा है। साथ ही स्थानीय लोगों के यहां होम स्टे भी तैयार किए जा रहे हैं। इसमें स्थानीय लोग रुचि ले रहे हैं और पर्यटन विभाग उनकी ट्रेनिंग आदि करा रहा है। ताकि बाहर से आने वाले अतिथियों को बेहतर सुविधा व अनुभव दिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed