फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Maha Kumbh: Invitation sent to ambassadors, high commissioners of 34 countries, Kumbh will be held from 13 Jan

महाकुंभ: 34 देशों के राजदूतों, उच्चायुक्तों को भेजा निमंत्रण, अगले साल 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होगा कुंभ

Fri, 11 Oct 2024 07:31 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 11 Oct 2024 07:31 AM IST
सार

Maha Kumbh: यूपी में अगले साल प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए कई देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों को निमंत्रित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Maha Kumbh: Invitation sent to ambassadors, high commissioners of 34 countries, Kumbh will be held from 13 Jan
महाकुंभ की तैयारियां जोरो पर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अगले साल जनवरी 13 से 26 फरवरी तक प्रयागराज में होने वाले अध्यात्मिक व सांस्कृतिक समागम महाकुंभ का देश ही नहीं विदेश के भी ज्यादा से ज्यादा लोग सहभागी बने, पर्यटन विभाग ने इसके लिए विशेष पहल की है। विभाग ने लगभग 34 देशों के राजनायिकों, राजदूतों तथा उच्चायुक्तों को निमंत्रण भेजा है।

विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि भारत स्थित विभिन्न देशों के राजदूतों को पत्र भेजा गया है। इनमें नेपाल, मारीशस, इंडोनेशिया, श्रीलंका, मलेशिया, गुयाना, कनाडा, कंबोडिया, दक्षिण अफ्रीका, त्रिनिदाद और टुबैगो, नीदरलैंड, फ्रांस, फीजी, सूरीनाम, यूनाइटेड किंगडम रियूनियन, सिंगापुर, यूएसए, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, केन्या, इटली, जमैका शामिल हैं। इसके साथ ही सेशेल्स, स्पेन, यूक्रेन, यूथोपिया, जाम्बिया, मेडागास्कर, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, म्यांमार, जर्मनी तथा भूटान को भी पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


इन सभी से महाकुंभ में शामिल होने का अनुरोध किया है। साथ ही भारत में तैनात राजदूतों व उच्चायुक्तों से यह भी आग्रह किया गया है कि वह अपने-अपने देश के भारत की सनातन संस्कृति में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं को महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। इसमें अंतर्राष्ट्रीय तथा देशी-विदेशी पर्यटक श्रद्धालु भाग लेंगे। महाकुंभ में लगभग 50 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाकुंभ में तीन चरणों में तैनात होंगे करीब 60 हजार पुलिसकर्मी

Maha Kumbh: Invitation sent to ambassadors, high commissioners of 34 countries, Kumbh will be held from 13 Jan
कुंभ मेला (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

डीजीपी मुख्यालय ने प्रयागराज महाकुंभ के लिए सभी कमिश्नरेट और रेंज से पुलिस बल मुहैया कराने को कहा है। एडीजी स्थापना संजय सिंघल की ओर से भेजे गए पत्र के मुताबिक महाकुंभ में करीब 60 हजार पुलिसकर्मियों को तीन चरणों में तैनात किया जाना है। उन्होंने पहले चरण के लिए बृहस्पतिवार तक, जबकि दूसरे चरण के लिए 10 नवंबर और तीसरे चरण के लिए 10 दिसंबर तक पुलिसकर्मियों के नाम भेजने का निर्देश दिया है। ये पुलिसकर्मी प्रयागराज में कुंभ मेला क्षेत्र, प्रयागराज कमिश्नरेट और प्रयागराज जीआरपी को मुहैया कराए जाएंगे।

बता दें कि आगामी जनवरी माह में प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और रेलवे की सुरक्षा के लिए व्यापक पैमाने पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जानी है। एडीजी कानून-व्यवस्था द्वारा प्रयागराज भेजने के लिए पुलिस बल का आवंटन किया जाना है, जिसके लिए प्रत्येक चरण में 19,957 निरीक्षक से लेकर आरक्षी तक को चयनित किया जाना है। 

इसके लिए कमिश्नरेट और रेंज से भी पुलिस बल मुहैया कराने को कहा गया है। पहले चरण में कुल संख्या का 10 फीसद, दूसरे चरण में 40 फीसद और तीसरे चरण के लिए 50 फीसद पुलिसकर्मी कमिश्नरेट और जिलों से भेजे जाने हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में राजपत्रित अधिकारियों को भी प्रयागराज भेजा जाएगा। इसके अलावा लिपिक संवर्ग के कर्मचारी और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को भी प्रयागराज भेजा जाएगा। बता दें कि डीजीपी मुख्यालय ने हाल ही में 15 पीपीएस अधिकारियों को प्रयागराज में कुंभ मेला क्षेत्र से संबद्ध किया है, जिन्हें 15 अक्तूबर तक पहुंचना है।

1405 यातायात कर्मी भी होंगे तैनात
इसके अलावा महाकुंभ में 1405 यातायात कर्मी भी तैनात किए जाएंगे। इनमें 29 यातायात निरीक्षक, 176 यातायात उपनिरीक्षक, 120 मुख्य आरक्षी यातायात और 1080 आरक्षी यातायात शामिल हैं। यातायात निदेशालय ने लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा और आगरा कमिश्नेट के साथ सभी जिलों से यातायात कर्मी उपलब्ध कराने को कहा है। हालांकि इससे अयोध्या, गोरखपुर, कौशांबी, भदोही, जौनपुर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, मथुरा को छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed